आरोपित CRPF जवान ने कबूलनामे में कहा- साथी मेरी पत्नी को कच्ची कली कहते थे, इसलिए मार डाला
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के लिंगनपल्ली कैंप में साथी जवानों की गोली मारकर हत्या करने वाले सीआरपीएफ जवान ने पूछताछ के दौरान वारदात को अंजाम देने का कारण बताया और साथ ही उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जवान ने पूछताछ के दौरान कहा कि हां मैंने ही सभी को मारा है। मेरी पत्नी के बारे में गलत कमेंट करते थे, उसे कच्ची कली कहते थे। इसके साथ ही एक अन्य अफसर का नाम लेकर कहा कि घटना वाले दिन सुबह 5 बजे वे लोग मुझे जंगल में मरवाने की प्लानिंग कर रहे थे। इसलिए मैंने सभी को मार दिया।

बता दें कि बीते सोमवार को छत्तीसगढ़ में सुकमा के मरईगुड़ा थाना क्षेत्र में एक सीआरपीएफ कैंप में 4 जवानों की जान चली गई। वहीं, तीन अन्य घायल हुए हैं। बताया जा रहा था कि, जिन जवानों की मौत हुई है, उन्हें एक जवान ने ही गोलियां मारीं। इस सीआरपीएफ कैंप में मारपीट हो गई थी। मारपीट इतनी ज्यादा हुई कि सीआरपीएफ-50BN के चार जवान मारे गए। घायल हुए जवानों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जा गया। वहीं, उच्चाधिकारियों को इस मामले की सूचना भेजी गई थी और जांच-पड़ताल शुरु कर दी गई थी।
सीआरपीएफ के जवान कुछ दिनों पहले रायपुर रेलवे स्टेशन पर एक विस्फोट के शिकार हो गए थे। दरअसल, यहां सीआरपीएफ जवानों को ले जाने वाली एक ट्रेन में इग्नाइटर-सेट बॉक्स में विस्फोट हो गया था। जिससे सीआरपीएफ के कई जवान घायल हो गए।
घटना की जानकारी देते हुए रायपुर पुलिस ने बताया था कि, ट्रेन में ब्लास्ट इग्नाइटर-सेट बॉक्स के फर्श पर गिरने की वजह से हुआ। ब्लास्ट से ट्रेन में सवार अन्य जवान चौकन्ने हो गए। वहीं, कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बाद में घायल जवानों को उपचार के लिए ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications