छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से मिले सौरभ गांगुली, आपस में हुआ रोचक संवाद, पढ़िए पूरी खबर

Chhattisgarh News:रायपुर में क्रिकेट के दिग्गज और सियासत के सुरमा की मुलाकात हुई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बुधवार को सौजन्य मुलाकात करने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली पहुंचे। गांगुली और मुख्यमंत्री साय ने एकदूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान क्रिकेट पर, छत्तीसगढ़ पर और विभिन्न विषयों पर औपचारिक चर्चा हुई।

cg news

सीएम साय ने बताया बचपन में कैसे खेलते थे क्रिकेट

सौरभ गांगुली ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से क्रिकेट में रुचि के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि गांव में क्रिकेट खेलने लकड़ी से खुद बल्ला तैयार करते थे। जशपुर जिले के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि हमारे यहां हॉकी खेली जाती है। यहां पर पहाड़ी कोरवा जनजाति तीरंदाजी बेहद कौशल से करते हैं, इसलिए तीरंदाजी में भी खिलाड़ी खूब रुचि लेते हैं।

गांगुली ने देखा रायपुर का स्टेडियम

मुख्यमंत्री सौरभ गांगुली ने सीएम को बताया कि वह पहली बार छत्तीसगढ़ आये हैं। उन्होंने नवा रायपुर का स्टेडियम देखकर कहा कि यह बहुत अच्छा है। मुझे बताया गया कि यहां अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं और सचिन जैसे मशहूर खिलाड़ी भी यहां खेल चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से यह भी पूछा कि आपका कभी कोलकाता में आना हुआ क्या। सीएम ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में स्टील मंत्रालय देखने के दौरान कोलकाता काफी जाना होता था। सौरभ गांगुली ने छत्तीसगढ़ के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री से पूछा। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ वनसंपदा से समृद्ध है। प्राकृतिक रूप से काफी खूबसूरत और खनिज से भी समृद्ध हैं।

यह भी पढ़ें CG: भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने किया सैम पित्रोदा पर पलटवार, कहा- INDI अलायंस कर रही है राम मंदिर का विरोध

आपस में साझा किये तोहफे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर गांगुली का बेल मेटल से निर्मित मूर्ति और शॉल भेंट कर अभिनन्दन किया। गांगुली ने मुख्यमंत्री साय को सम्मानपूर्वक अपना हस्ताक्षर किया हुआ बल्ला भेंट किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक सम्पत अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ पी. दयानन्द भी उपस्थित थे। विधायक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री साय और सौरभ गांगुली को इस मौके पर जगन्नाथ पुरी से लाया गया भगवान जगन्नाथ का प्रसाद और छायाचित्र भेंट किया।

गांगुली ने पूछा कहां है कान्हा किसली ?

गांगुली ने पूछा कि क्या बाघ का फोटोग्राफ मोदी जी ने यहीं लिया था? गांगुली ने यह पूछा कि क्या कान्हा किसली भी छत्तीसगढ़ में है? मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नहीं यह मध्यप्रदेश में है। हमने रायपुर में जंगल-सफारी बनाया है। यहां प्रधानमंत्री मोदी जी भी आ चुके हैं। गांगुली ने कहा कि हां बाघ का फोटो लेते हुए मोदी जी का एक फोटोग्राफ मैंने देखा था, क्या ये यहीं का था? मुख्यमंत्री साय ने बताया कि हां ये यहीं का ही है।

यह भी पढ़ें IPL 2024: प्रीति जिंटा की तरह ऋषभ पंत से भी होने वाली थी ये बड़ी गलती, गांगुली ने दिल्ली को ऐसे बचाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+