IPL 2024: प्रीति जिंटा की तरह ऋषभ पंत से भी होने वाली थी ये बड़ी गलती, गांगुली ने दिल्ली को ऐसे बचाया

IPL 2024 Auction Rishabh Pant: आईपीएल ऑक्शन 2024 में फ्रेंचाइजियों द्वारा कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले। कुछ बड़े दिग्गज अनसोल्ड रहे तो वहीं कुछ युवा खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश देखने को मिली। सबसे अधिक पैसा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने लूटने का काम किया। मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। इस ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने उन्हें 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदने का काम किया।

स्टार्क-कमिंस मालामाल: मिचेल स्टार्क के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 करोड़ 50 लाख रुपये देकर अपने साथ जोड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के इन दो खिलाड़ियों ने आईपीएल ऑक्शन के दौरान जमकर सुर्खियां बटोरने का काम किया।

IPL 2024 1

प्रीति जिंटा से हुई गलती: आईपीएल ऑक्शन के दौरान पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा से एक बड़ी गलती हो गई। दरअसल, पंजाब किंग्स की टीम ने शशांक सिंह को खरीदने का फैसला किया था। 19 साल के युवा शशांक सिंह को खरीदने की जगह पंजाब किंग्स की टीम ने 32 साल के अनुभवी शशांक सिंह को खरीद लिया। सेम नाम होने के कारण पंजाब किंग्स से यह गलती हो गई। हालांकि, पंजाब ने बाद में इस पर आपत्ति जताई लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

बाल-बाल बची दिल्ली: पंजाब की तरह दिल्ली कैपिटल्स की टीम से भी एक बड़ी गलती होने ही वाली थी। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की टीम में ऋषभ पंत भी ऑक्शन के दौरान मौजूद थे। जैसे ही सुमित वर्मा का नाम लिया गया दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पैडल उठा दिया गया। लेकिन बाद में पता चला कि दिल्ली की टीम को सुमित कुमार को खरीदना है।

दिल्ली ने गलती से सुमित कुमार को खरीदने के इरादे से पैडल उठाया था। गलती का पता चलने के तुरंत बाद सौरव गांगुली ने दोनों हाथ ऊपर कर ऑक्सनियर से माफी मांगते हुए इस नाम बोली को वापस लेने की गुजारिश की। इसके बाद जब सुमित कुमार का नाम लिया गया तो दिल्ली की टीम ने उन्हें एक करोड़ में अपने साथ जोड़ा। ऐसे में दिल्ली की टीम प्रीति जिंटा वाली गलती करने से बच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+