गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को भेजे गए 21.31 करोड़ रूपए, CM भूपेश ने किया राशि का अंतरण

Chhattisgarh Godhan Nyay Yojana: गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 15 मई 2023 की स्थिति में 518 करोड़ 71 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

bhupesh baghel godhan nyay yajana

Godhan Nyay Yojana: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की ख्यातिप्राप्त लोकप्रिय "गोधन न्याय योजना" के हितग्राहियों के खाते में ऑनलाईन जारी 21.31 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की। सोमवार कोजारी इस राशि में 16 मई से 31 मई तक गौठानों में क्रय किए गए गोबर के एवज में ग्रामीण पशुपालकों को भुगतान की जा रही 4.91 करोड़ रूपए तथा गौठान समितियों को 8.98 करोड़ एवं स्व-सहायता समूहों को 6.29 करोड़ रूपए की लाभांश राशि तथा गौठान समितियों ने पदाधिकारियों के मानदेय की राशि 1.13 करोड़ रुपए की राशि शामिल है।

गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 15 मई 2023 की स्थिति में 518 करोड़ 71 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 5 जून को 20.18 करोड़ रूपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 538 करोड़ 89 लाख रूपए हो गया है । छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाधिक लोकप्रिय योजनाओं में से एक गोधन न्याय योजना की शुरूआत 20 जुलाई 2020 हरेली पर्व से हुई थी। इस योजना के तहत गौठानों में ग्रामीण पशुपालकों से 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी तथा 4 रूपए लीटर में गौमूत्र की खरीदी की जा रही है।

यह भी पढ़ें रायगढ़ में है माही का जबरा फैन, जिसने अपनी शादी कार्ड पर छपवाई महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+