महिला संग मना रहे थे रंगरेलियां , तभी पहुंच गई वाइफ, फिर जमकर हुई धुनाई !
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में 3 पटवारियों को महिला के साथ रंगरेलियां मानना भारी पड़ गया।
जांजगीर-चांपा, 09 जून। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में 3 पटवारियों को महिला के साथ रंगरेलियां मानना भारी पड़ गया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लछनपुर में तीन पटवारियों को एक महिला के संदिग्ध हालत में देखा गया, जानकारी मिलते ही एक की पत्नी बेलन लेकर पहुंच गई,फिर क्या था नाराज महिला के साथ ग्रामीणों ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिया और पटवारियों पर जमकर लात घूंसे चलाये। हालत यहां तक बिगड़े कि पटवारियों की पत्नी तो नाराज हुई ही,उन्हें नौकरी से भी निलंबित होना पड़ा है।
Recommended Video

पटवारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
दरअसल, पूरा प्रकरण जांजगीर क्षेत्र के लछनपुर गांव का है। जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। इसमें नैला क्षेत्र के पटवारी बुद्धेश्वर देवांगन, अमोदा, धुरकोट के पटवारी बालमुकुंद राठौर और केरा पटवारी संतोष दास मानिकपुरी दिखाई रहे हैं। बताया जा रहा है कि 1 जून की रात तीनों एक महिला के रंगरेलियां मनाने के लिए पहुंचे थे। तभी पटवारी संतोष दास की वाइफ को कहीं से पता चल गया और वह बेटे के साथ बेलन लेकर वहां पहुंच गई। क्रोधित महिला ने वहां जमकर शोर मचाया,जिसके बाद आसपास के ग्रामीण भी जमा हो गए ,फिर क्या था ग्रामीणों ने भी बहती गंगा में अपने हाथ साफ़ कर लिए तीनो पटवारियों की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी।

महिला और पुरुषों को कोर्ट जाने की सलाह
ग्रामीणों के पहुंचने के बाद काफी देर तक जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक तीनो पटवारी काफी दिनों से उस महिला के घर आ रहे थे। बहरहाल किसी ने इस पूरे हंगामे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया,जिसके बाद यह वीडियो पूरे शहर में घूम रहा है और पटवारी मुँह छुपाते फिर रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पुलिस को भी दी थी ,लेकिन कोतवाली पुलिस ने इसे घरेलू विवाद मानकर महिला और पुरुषों को कोर्ट जाने की सलाह दे दी दी है ।

वाइफ से खाई बेलन , तीनो पटवारी निलंबित
बहरहाल इस घटना के बाद महिला से बेलन खाते और ग्रामीणों से पीटते पटवारियों के वायरल वीडियो का व्यापक असर देखा जा रहा है। तीनो पटवारियों को सिविल सेवा के तहत सही आचरण नहीं रखने के मामले में नौकरी से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा इलाके में पटवारियों का मजाक बनने के कारण जांजगीर के पटवारी संघ ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। पटवारी संघ ने तीनो पटवारियों को संस्था से बाहर का रास्ता दिखा दिया। लेकिन साथ ही प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग भी की है।
यह भी पढ़ें सिक्के गिनकर 8 साल में कैशियर ने कमा लिए साढ़े 5 करोड़, जब खुला राज, तो अधिकारियों के उड़े होश !












Click it and Unblock the Notifications