वैलेंटाइन डे पर एक साथ मिला प्रेमी जोड़ा, 'वो' आए और दोनों की जबरन करवा दी शादी
रांची। छत्तीसगढ़ की राजधानी रांची में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर एक प्रेमी जोड़े की जबरन शादी करवाए जाने का मामला सामने आया है। प्रेमी को डरा-धमकाकर जबरन प्रेमिका की शादी में मांग भरवा दी। हुआ यूं कि वैलेंटाइन डे पर रांची के मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में प्रेमी जोड़ा बैठा था। अचानक वहां कथित हिन्दूवादी संगठन के आठ दस कार्यकर्ता पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। उन्हें देख अन्य प्रेमी जोड़े वहां से भाग छूटे।

हिन्दूवादी संगठनों के इन कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़े की जबरन शादी करवा दी। उधर, सूचना पाकर लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी जोड़े को मुक्त करवाया। कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है। उधर, छत्तीसगढ़ के जमशेदपुर में भी हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर के जुबली पार्क में वैलेंटाइन डे के विरोध में प्रदर्शन किया।
इन कार्यकर्ताओं ने बिष्टुपुर स्थित जुबली पार्क में वैलेंटाइन डे का विरोध किया। संगठन के लोगों ने जुबली पार्क में घूम-घूमकर लोगों को समझाया कि हमें पश्चिमी सभ्यता को नहीं अपनाना चाहिए। बाद में मजिस्ट्रेट के समझाने पर संगठन के लोग पार्क से चले गए।












Click it and Unblock the Notifications