रमन सिंह ने बताया अगर भाजपा जीती, तो छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? BJP को मिलेंगी कितनी सीटें?
Chhattisgarh Raman Singh: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके हैं। सभी को 3 दिसंबर को आने वाले परिणाम का इंतज़ार है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है, इतना ही नहीं रमन सिंह ने यह भी बताया है कि भाजपा को कितनी सीटें मिल रही हैं।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने सोमवार को राजनांदगांव पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी. ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों के मतदान के बाद विधानसभा चुनाव 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अलग-अलग विधानसभाओं से बेहद उत्साह जनक रुझान सामने आ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा किमै दावे के साथ कह सकता हूं कि भाजपा कुल 90 सीटों में से लगभग 52 से 54 सीट जीतकर स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
इस बीच इस बात को लेकर भी चर्चा है कि अगर भाजपा चुनाव जीतती हैं,तो मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब देते हुए पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि परिणाम आने के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में पहले दिन ही मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया जायेगा। राजनांदगांव सीट को लेकर उन्होंने आगे कहा कि मुझे जनता पर पूरा भरोसा है। पूर्व में भी जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है। अभी तक के तीन चुनावों में जितने मतों का अंतर था, इस चौथे चुनाव में उससे अधिक वोटों के अंतर से भाजपा छत्तीसगढ़ और राजनांदगांव में जीत रही है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- मुझे गाली से फर्क नहीं पड़ता












Click it and Unblock the Notifications