छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- मुझे गाली से फर्क नहीं पड़ता
RAHUL GANDHI: कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को बलौदाबाजार पहुंचे। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राहुल गांधी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गृह लक्ष्मी योजना के तहत हर महिला को सालाना 15000 रुपये कांग्रेस देगी।

राहुल गांधी ने कहा कि 2018 के चुनाव खत्म होने के बाद सीएम भूपेश बघेल के साथ हुई मीटिंग में मैंने उनको एक दो चीजें साफ कही थी। भाजपा की सरकार ने अरबपतियों के लिए, बड़े ठेकेदारों के लिए किया था। मैने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा कि जितना पैसा उन्होंने बीते पांच साल में लोगों से लिया है उतना ही पैसा आपको छत्तीसगढ़ जनता की जेब में वापस डालने होंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि मैंने दूसरी बात कही थी कि हमने छत्तीसगढ़ के लोगों कर्जमाफी का वादा किया है, जिस पर लोगों ने हम पर भरोसा किया, इसलिए कांग्रेस ने जो वादे किए हैं उनको आप तुरंत पूरा कीजिए। राहुल गांधी ने कहा कि इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कागज पर हस्ताक्षर करके किसानों के कर्ज का बोझ हमेशा के लिए उतार दिया। राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने न्याय योजना का वादा किया था, कुछ ही दिनों में सीएम ने कहा कि हमने निर्णय ले लिया है कि 23000 करोड़ रुपये हम कृषकों के खाते में डाल रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां जाते हैं मेरे बारे में गलत प्रयोग करते हैं, गाली देते हैं, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मेरा लक्ष्य है कि जितना पैसा मोदी उद्योगपतियों को देते हैं तो मैं उतना ही पैसा गरीबों, किसानों, छोटो दुकानदारों, बेरोजगारों को दूंगा। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं आपको दिखा दूंगा कि असली राजनीति गरीबों, मजदूरों, बेरोजगारों, छोटे दुकानदारों को सहायता करने में होती है।
राहुल गांधी ने अपना हमला तीव्र करते हुए कहा कि यहां अन्य पिछड़ा वर्ग भाई-बहन हैं। आप देश की रीड की हड्डी हो. पिछड़ों की इस देश में कम से कम 50 % आबादी है। हम जो वादे कर रहे हैं उसका लाभ 50 प्रतिशत को फायदा मिलेगा। बीमा योजना हजारों-करोड़ो रुपये पीएम मोदी ने 16 बड़ी कंपनियों को दे दिए हैं, जहां कोई ओबीसी, दलित, आदिवासी काम नहीं करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मैनें जब जातीय जनगणना करने की बात कही, उस दिन से मोदी जी ने मुझे गाली देना शुरू कर दिया,वह पहले कहते थे मैं ओबीसी हूं. लेकिन अब कहते हैं कि हिंदुस्तान में कोई जात नहीं है, केवल गरीब हैं, फिर आप ओबीसी कैसे बन गए। राहुल ने पीएम मोदी से सवाल पूछा कि आप कौन हो फिर ?
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- अहंकार तो रावण का भी नहीं टिका












Click it and Unblock the Notifications