राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन आज, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई
Rajsthan CM: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन से पहले सरकार ने पशुपालकों को बड़ा तोहफा दिया है।

Bhupesh Baghel Ashok Gahlot: छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा- राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, वरिष्ठ एवं अनुभवी कांग्रेस नेता अशोक गहलोत जी को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके सुदीर्घ, सुखमय जीवन एवं दीर्घ सेवाकाल की कामना करता हूँ।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन से पहले सरकार ने पशुपालकों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत दुधारू गोवंश के साथ अब दुधारू भैंस का भी बीमा सरकार मुफ्त में करेगी। महंगाई राहत कैंप के तहत मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 40 हजार रुपये तक का बीमा पूरी तरह निःशुल्क होगा। राजस्थान सरकार के इस फैसले को पशुपालकों की समृद्धि के लिए ऐतिहासिक पहल बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह पर कसा तंज, कहा- भाजपा ने घटिया काम किया












Click it and Unblock the Notifications