RAIPUR: छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग ने किया सम्मेलन का आयोजन, मंत्री शिवकुमार डहरिया हुए शामिल

CHHATTSGARH RAJBHASHA: छत्तीसगढ़ राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने शनिवार को कहा कि छत्तीसगढ़ के अधिकतर क्षेत्रों में हम सबका प्रारंभिक परिचय अपने माता की बोली भाखा छत्तीसगढी और अन्य स्थानीय बोली-भाषा से शुरू हुई, उसके बाद दूसरी भाषा से परिचय हुआ। वह राजधानी रायपुर में राजभाषा आयोग द्वारा एक निजी होटल में आयोजित दो दिवसीय सातवें प्रातीय सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

CG RAJBHASHA

मंत्री डहरिया ने कंहा कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी का छायाचित्र तैयार करएक छत्तीसगढ़ को सम्मान दिलाने का कार्य किया है, वहीं छत्तीसगढ़ के राज्यगीत, राजकीय गमछा ने छत्तीसगढ़ और देश में एक अलग स्थान बनाया है। डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभा की कमी नहीं है, ऐसे प्रतिभाओं को मौका मिलने से राज्य एक अलग पहचान बनेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि देश में लगभग 1652 प्रकार की मातृभाषा प्रकाश मेें है। सभी राज्य अपनी मातृभाषा पर गर्व करते हैं। हमारी छत्तीसगढ़ी में भी मिठास है, हम सभी को अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए। निषाद आगे कहा कि जनता को दैनिक जीवन में छत्तीसगढी भाषा के उपयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ की CHALK परियोजना को विश्व बैंक और भारत सरकार से मंजूरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+