छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- मोदी रिमोट दबाते हैं, तो अडानी को मिल जाता है एयरपोर्ट
RAHUL GANDHI BILASPUR: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सोमवार को बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा (सकरी) में आयोजित ''आवास न्याय सम्मेलन'' में ''छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना'' का शुभारंभ किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि गरीबो को मकान देने की जिम्मेदारी दिल्ली की केंद्र सरकार के पास है,लेकिन वह काम छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार कर रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जो वादे किये थे,हमने उन्हें पूरा किया। राहुल गांधी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज जैसे ही मैं यहां आया मेरे हाथ में रिमोट कंट्रोल दिया गया, कहा गया आप बटन दबाइए और मेरे बटन दबाते ही एक दो सेकंड में हजारों करोड़ रुपए गरीब और जरूरतमंद हितग्राहियों के बैंक खातों में आ गए। '
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि हम कैमरे के सामने रिमोट कंट्रोल दबाते हैं, भाजपा वालों के पास रिमोट कंट्रोल है,जिसे छुपकर नरेंद्र मोदी दबाते हैं। जैसे ही भाजपा का रिमोट कंट्रोल दबाता है,अडानी को बम्बई का एयरपोर्ट,रेलवे का कॉन्ट्रेक्ट और इंस्ट्रास्ट्रक्चर मिल जाता है। उन्होंने कहा कि दो प्रकार के रिमोट हैं, कांग्रेस के रिमोट से किसानों के खाते में पैसा जाता है, अंग्रेजी स्कूल खुलते हैं। भाजपा रिमोट चलाती है, तो पब्लिक सेक्टर का निजीकरण हो जाता है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने लोकसभा में नरेंद्र मोदी जी से उनके और अडानी के रिश्ते में सवाल पूछा, तो जवाब में मेरी सदस्यता चली गई
राहुल गांधी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार आज गरीबों के आवास बनवाने के लिए पैसे दे रही है। आज 12 सौ करोड़ रुपए रिमोट कंट्रोल से आपके खाते में आए हैं, आने वाले सालों में भी आपके खाते में इसी तरह पैसे आएंगे। चुनाव के समय हमने आपसे छत्तीसगढ़ की नींव को मजबूत करने वाले वायदे किए थे। उन्होंने आगे कहा कि किसानो का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी का वायदा हमने किया था, हमने यह वायदा पूरा किया। भूमिहीन मजदूरों को 7000 हजार रुपए प्रतिमाह हमने देना शुरू किया। स्वास्थ्य के लिए 70 लाख परिवारों को हमने 5 लाख रुपए तक इलाज की सुविधा दी। 42 हजार भर्तियां की। युवाओं को प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपए दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि आवास योजना किस सरकार ने कब शुरू की, 1985 में जब राजीव जी प्रधानमंत्री थे तब शुरू हुई, इस योजना का नाम उस समय इंदिरा आवास योजना था, आज यही प्रधानमंत्री आवास योजना है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि देश में 2011 के बाद जनगणना , आर्थिक सर्वेक्षण नहीं हुआ है। आज जिन्हें योजना का लाभ मिल रहा है, वह 2011 के जनगणना के आधार पर मिल रहा है।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आवास योजना की पहली किश्त आज राहुल गांधी जी ने जारी किया है, दूसरी किश्त भी हम देंगे। आज हमने पहली किश्त जारी की है शेष किश्त भी समय समय पर जारी करते रहेंगे। वह कहते है कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है, आज राहुल ने गरीब लोगों के खाते में पैसा डाल है।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे 28 सितंबर को आयेंगे और किसानों के खाते में तीसरा किश्त आय़ेगा। बेरोजगारी भत्ता भी 28 तारीख को हम देंगे। भूमिहीन न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों की किश्त हम 28 तारीख को देंगे। हम हर महीने बटन दबा रहे हैं और किसानों के खाते में पैसे डाल रहे हैं।
-
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Ayushi Singh कौन हैं? Vande Bharat Train में ऐसा क्या खाया, जो भयानक सूजे होंठ? बेटा भी बीमार, कटघरे में IRCTC -
War Lockdown Notice क्या है? भारत में क्यों होने लगा सरकारी नोटिस Viral? पर्दे के पीछे का सच करेगा परेशान? -
LPG Gas Cylinder Price Today: यूपी में आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications