राहुल गांधी ने जुड़वा दी बिजली, जबकि सोनी सोरी ने नही किया है बिजली बिल का भुगतान ,जानिए मामला
आप नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी एक शासकीय शिक्षिका थीं । 2011 में सोनी सोरी पर नक्सलियों की मदद करने के आरोप में जेल हुई थी।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से छत्तीसगढ़ के संबंध में बार -बार सवाल पूछे जा रहे हैं। एक दिन पूर्व ही हरियाणा में एक पत्रकारवार्ता के दौरान राहुल गांधी के समक्ष बस्तर में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी के घर की बिजली काटे जाने संबंधी सवाल पूछा गया। राहुल गांधी ने जवाब दिया कि वह स्वंय छत्तीसगढ़ जाकर भय से जुड़े मामले देखेंगे। कमाल की बात यह रही कि हरियाणा में राहुल गांधी से सवाल पूछे जाने के बाद सोमवार शाम तक सोरी के घर के बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़ दिया गया।

ज्ञात हो कि आप नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी एक शासकीय शिक्षिका थीं । 2011 में सोनी सोरी पर नक्सलियों की मदद करने के आरोप में जेल हुई थी। मामला लबे समय तक अदालत में चला,जिसके बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दोषमुक्त करार दिया था। सोनी सोरी दोबारा अपनी नौकरी मांग रही हैं। विरोधस्वरूप उन्होंने फरवरी 2022 से सरकार को बिजली बिल का भुगतान बंद कर दिया है। 25 हजार रुपए का बकाया होने के बाद उनके घर से बिजली कनेक्शन काट दिया था,लेकिन राहुल गांधी के निर्देश के बाद उन्हें 15 दिन में बिल भुगतान का नोटिस देकर जारी करके दोबारा कनेक्शन जोड़ दिया गया है।
Recommended Video
दरअसल सोनी सोरी एक आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता हैं।वह एक स्कूल में टीचर थीं। दंतेवाड़ा पुलिस ने साल 2011 में नक्सलियों को मदद पहुंचाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया था। उनपर आरोप था कि पालनार गांव के साप्ताहिक बाजार में उन्होंने अपने भतीजे लिंगाराम कोडोपी एस्सार कंपनी की ओर से 15 लाख की लेवी नक्सलियों तक पहुंचाने का जिम्मा लिया था, जिसके बाद उन्हें पकड़कर कर जेल में काफी यातनाएं दी गई थी। साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी। इस घटना के बाद वह मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों के खिलाफ एक आइकॉन बन गई।वह आप आदमी पार्टी की टिकट से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में है देवी का 52वां शक्तिपीठ, जहां गिरे में थे माता सती के दांत












Click it and Unblock the Notifications