BCCI सचिव जय शाह की योग्यता पर उठे सवाल, CM भूपेश और सिंहदेव ने अमित शाह पर कसा तंज

Jay Shah BCCI: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री अमित शाह पर गहरा तंज कसा है। सीएम भूपेश बघेल ने अमित शाह से पूछा है कि उनके बेटे में ऐसी कौन-सी योग्यता है, जिससे उसे बीसीसीआई का सचिव बनाकर रखा गया है। भूपेश बघेल शाह के उस बयान पर अपनी टिप्पणी दी है, जिसमें उन्होंने कहा था, सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं।

jay shah BCCI
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अमित शाह दूसरों के बेटे के बारे में क्यों बोलते हैं, अपने बेटे के बारे में बताएं कि उसमें कौन सी योग्यता है। सीएम भूपेश बघेल राजस्थान में चुनावी सभा और रोड शो के लिए रवाना होने से पहले रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री बघेल ने राजस्थान में रोड शो के साथ ही जनसभा में भी शामिल हुए। यहां से वह तेलंगाना में चुनाव प्रचार करने के लिए रवाना होंगे।

इधर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह पर कांग्रेस के अन्य नेता भी कटाक्ष कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी इस मामले पर टिप्पणी देते हुए कहा कि यहां सवाल किसी के बेटे के मुख्यमंत्री बनने का नहीं है, सवाल योग्यता का है, जिसमें काबिलियत होगी, वह अपनी जगह पर पहुंचेगा। हालाकिं सिंहदेव ने आगे जोड़ा- अमित शाह को बताना चाहिए कि कौन और कैसे कोई बीसीसीआई का सचिव बन सकता है? उन्होंने पूछा कि अमित शाह के बेटे के पास क्या विशिष्ट क्षमता थी? मैंने क्रिकेट में उनका कभी नाम नहीं सुना है। देश के गृहमंत्री को पहले देश को इसका जवाब देना चाहिए।

यह भी पढ़ें Phalodi Satta Bazaar: फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बन रही है? जानिए जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+