छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय परिसीमन पर सियासत, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया कांग्रेस पर पलटवार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस से कहा है कि नगरीय निकाय परिसीमन पर राजनीति न करें। रायपुर आवास में साव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, प्रदेश में नियमानुसार परिसीमन की कार्यवाही होगी। वहीं जनप्रतिनिधि और लोगों को दावा आपत्ति का समय दिया जाएगा। इसके बाद आपत्ति पर विचार करके परिसीमन को फाइनल किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सवाल उठाना सही नहीं हैं, क्योंकि नियमानुसार कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस के समय किस प्रकार से परिसीमन हुआ था, इसे लोगों ने देखा है, अपने हिसाब से वार्डों का जोड़-तोड़ किया गया था।

cg news

दरअसल कांग्रेस नेताओं का कहना है किरायपुर में परिसीमन के कार्य को गैर उपयोगी है, क्योंकि 10 साल में परिसीमन होना चाहिए, जबकि नगर निगम में वार्डों का परिसीमन पुरानी जनगणना के मुताबिक से 4 साल पहले किया गया था। जनगणना अभी भी नहीं हुई है. फिर किस आधार पर सरकार परिसीमन की बात कर रही है।

पटवारियों के हड़ताल पर उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, सरकार इस मामले में उचित पहल कर रही है। उनकी बातों को समझ रही है। उम्मीद करता हूं राजस्व पटवारी अपने हड़ताल वापस लेंगे और अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

साव ने कार्यसमिति बैठक को लेकर कहा कि, भारतीय जनता पार्टी में परंपरा है कि, प्रदेश कार्यसमिति के बाद जिला और मंडल कार्यसमिति की बैठक होती है। इस बार प्रदेश में वृहद स्तर पर कार्यसमिति की बैठक की गई। इसमें जिला से लेकर मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। इसी प्रकार मंडल और जिले में भी बैठक होगी।

यह भी पढ़ें CGPSC Scam: सीबीआई ने लिया बड़ा एक्शन, सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी पर केस दर्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+