CGPSC Scam: सीबीआई ने लिया बड़ा एक्शन, सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी पर केस दर्ज
CGPSC CBI Case: सीबीआई ने भर्ती 'घोटाला' मामले में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, तत्कालीन सचिव, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंप दी थी।
ज्ञात हो है कि राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में कथित तौर पर CGPSC भर्ती में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की शिकायत निकलकर सामने आई थी। जिसको लेकर उस समय के सीजीपीएस के चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी सहित पीएससी के कई अफसरों के विरुद्ध नामजद एफआईआर कराई थी।

कांग्रेस के शासनकाल में हुई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी मामले में टामन सिंह सोनवानी पर कई अफसरों और नेताओं के रिश्तेदारों को नौकरी देने के आरोप है। भाजपा ने साल 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान यह बड़ा मुद्दा बनाया था। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में दावा किया था कि सरकार बनने पर इस मामले की सीबीआई से जांच करवाई जाएगी।
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद इसी साल 3 जनवरी को हुई विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक में इस मामले को सीबीआई को सौंपने का निर्णय हुआ था।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: जेलों में राशन आपूर्ति के नाम पर गड़बड़ी, सीएम विष्णुदेव साय तक पहुंची शिकायत












Click it and Unblock the Notifications