पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा कल, बस्तर करेंगे चुनावी रैली को संबोधित
Chhattisgarh News: चैत्र नवरात्रि के शुरू होने से एक दिन पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी आठ अप्रैल को छत्तीसगढ़ के बस्तर आयेंगे। भानपुरी क्षेत्र के गांव छोटे आमाबाल में पीएम मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को लेकर जोर शोर से तैयारियां की हैं।

भाजपा नेताओं का कहना है कि पीएम मोदी की जनसभा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसकी तैयारियों में कोई भी कमी नहीं रहे ,इसलिए दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में सभा हो रही थी, जिसे पूर्णतः सफल बनाने बड़ी गंभीरता से सौंपे गये दायित्वों को पूरा करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि गर्मी का समय है, सभा में भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। बस्तर की पावन धरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन बेहद खास है।












Click it and Unblock the Notifications