धमतरी में पीएम मोदी ने की चुनावी रैली, छत्तीसगढ़ में नक्सल हिंसा पर मौन रही कांग्रेस
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत धमतरी के श्याम तराई में आयोजित विजय संकल्प शंखनाद रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 19 अप्रैल को बस्तर सहित देश के अन्य राज्यों में प्रथम चरण का मतदान हो गया। देश ने मन बना लिया हैं की शक्तिशाली और विकसित देश बनाने के लिए एक मजबूत सरकार बनानी है, इसलिए जनता जनार्दन का भरोसा भारतीय जनता पार्टी पर है।

मंगलवार को आयोजित इस चुनावी रैली में पीएम मोदी ने आगे कहा कि दूसरी ओर इंडी एलायंस में आपस में ही सिर फुटौव्वल चल रहा है। दो दिन पहले झारखंड में आयोजित रैली में इंडी एलायंस के नेता एक दूसरे के कपड़े फ़ाड़ दिए। आपने देखा जब इंडी एलायंस की पहली रैली थी, तो कितनों ने हाथ उठाएं थे बाद में एक एक करके सब साथ छोड़कर भाग गए। आज कांग्रेस की स्थिति ऐसी है कि दिल्ली में एक शाही परिवार रहता है उनको कांग्रेस को ही वोट देने का अधिकार नहीं रहा। क्यों कि वहां कांग्रेस का प्रत्याशी ही नहीं है।
पीएम मोदी ने इंडी अलायंस पर तंज कसते हुए कहा कि वो देश में वोट मांगने निकले हैं, इन पर छत्तीसगढ़ कैसे भरोसा करेगा। आज देश कह रहा फिर एक बार मोदी सरकार। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं। और मुझे पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़ मुझे निराश नहीं करेगा।
मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय जनजातीय क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर के काम नहीं होते थे। कांग्रेस और विकास साथ साथ नहीं चल सकते हैं। कांग्रेस की सरकार जहां जहां रही वहां हिंसा और भ्रष्टाचार पहुंच गया। छत्तीसगढ़ में नक्सल हिंसा पर मौन रही, अपना भ्रष्टाचार छिपाने कांग्रेस ने हिंसा को बढ़ावा दिया। लोग अपनी जान गंवाते रहे और कांग्रेस अपनी तिजोरियां भरती रही। जब से भाजपा की सरकार बनी नक्सलवाद को कंट्रोल किया। मेरा माताओं से वादा है उनके बच्चों को भटकने नही दूंगा। अगर आपकी नियत सही होगी,तो नतीजे भी सही होंगे।
यह भी पढ़ें CG: कांग्रेस पर पीएम मोदी का करारा प्रहार, तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति कांग्रेस का डीएनए












Click it and Unblock the Notifications