PHE सचिव भारतीदासन ने किया धमतरी और कांकेर का दौरा, जांची जल जीवन मिशन की स्थिति

IAS भारतीदासन ने घरेलू नल कनेक्शनों की स्थिति भी देखी और बारिश से पूर्व पाईप लाईन एवं टंकी के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

IAS Bharthidasan

IAS Dr. S. Bharathidasan: छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने 5 मई को धमतरी और कांकेर जिले के कई गांवों का दौरा कर जल जीवन मिशन के कार्यों का मुआयना किया। धमतरी जिले के मुजगहन गांव में घरेलू नल कनेक्शन में नल टोटी लगाए जाने के मामले में लापरवाही बरतने को लेकर सचिव डॉ. भारतीदासन ने नाराजगी जताई और विभाग के एसडीओ एवं सब-इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

मुजगहन में घरेलू नल कनेक्शन में कई घरों में नल की टोटियां प्लास्टिक की लगी पाई गई और कई घरेलू नल कनेक्शनों में टोटी नहीं लगी थी। सचिव डॉ. भारतीदासन ने दो दिवस के भीतर सभी घरेलू नल कनेक्शनों में मानक स्तर की स्टील की टोटियां लगाए जाने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिए। मुजगहन में टंकी के आउटलेट पाईप में लिकेज की शिकायत के मरम्मत के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने ग्राम रूद्री की सचिव श्रीमती अनिता यादव की मांग पर गौठान में पेयजल की व्यवस्था के लिए तत्काल नलकूप खनन करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान घरेलू नल कनेक्शनों की स्थिति भी देखी। सरपंच ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत उनकी ग्राम पंचायत के सभी घरों में नल कनेक्शन देकर जलापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों द्वारा जलकर के रूप में प्रतिमाह 100 रूपए शुल्क भी ग्राम पंचायत जमा कराया जा रहा है। जिससे पंचायत को प्रतिमाह 60 हजार रूपए की राजस्व प्राप्ति हो रही हैै। इससे योजना के संधारण में मदद मिल रही है।

सचिव डॉ. भारतीदासन ने ग्राम कानीडबरी की रेट्रोफिटिंग नलजल योजना का भी निरीक्षण किया। रेट्रोफिटिंग योजना के लिए कार्यादेश 08 माह पूर्व दिया गया किंतु टंकी कार्य की प्रगति मात्र 15 प्रतिशत पाया गया। सचिव डॉ. भारतीदासन ने बारिश से पूर्व पाईप लाईन एवं टंकी के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि धमतरी जिले की 05 योजनाएं कार्यादेश जारी होने के 03 माह से अधिक होने के बाद भी कार्य अप्रारंभ है। डॉ. दासन ने इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए प्रमुख अभियंता को अप्रारंभ कार्यों के कार्यादेश तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें Ambikapur News: महामाया एयरपोर्ट का रनवे हुआ तैयार, CM भूपेश बघेल ने जताई खुशी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+