OPINION: छत्तीसगढ़ में 147 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी फिल्म सिटी,CM विष्णुदेव साय ने उठाया बड़ा कदम

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ी के सम्मान में प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात दी है । उन्होंने घोषणा की है कि छत्तीसगढ़ में 147 करोड़ रुपये की लागत से चित्रोत्पला फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस फिल्म सिटी के निर्माण से छत्तीसगढ़ी फिल्मों और नाटकों को प्रोत्साहन मिलेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

चित्रोत्पला फिल्म सिटी का उद्देश्य छत्तीसगढ़ी फिल्मों, नाटकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है, साथ ही यह राज्य में पर्यटन को भी प्रोत्साहित करेगा। फिल्म सिटी के निर्माण से छत्तीसगढ़ की संस्कृति और भाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और यहां के कलाकारों को एक नया मंच मिलेगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा का एक बड़े वर्ग ने दिल खोलकर स्वागत किया है।

vishnu dev sai 600 jpg

इस पहल से छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग को भी मजबूत किया जाएगा और राज्य में फिल्म और मनोरंजन उद्योग को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में यह भी घोषणा की कि पद्मश्री सम्मान से विभूषित छत्तीसगढ़ की विभूतियों को दी जाने वाली सम्मान राशि को प्रति माह 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास के लिए लगातार काम कर रही है, और छत्तीसगढ़ी फिल्में इस दिशा में अहम भूमिका निभा रही हैं।

छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए काम कर रहे साहित्यकारों और कलाकारों में इस घोषणा के बाद खुशी की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का साहित्य परिषद में विलय समाप्त करने की घोषणा भी की और कहा कि आयोग अब छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रचार-प्रसार का कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखी गई 12 पुस्तकों का विमोचन भी किया और छह साहित्यकारों को सम्मानित किया।

राज्य के पूर्व संस्कृति मंत्री और वर्तमान में लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया और कहा कि इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए वे प्रयास करेंगे।

राजभाषा आयोग की सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार ने बताया कि आयोग ने अब तक 2700 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ी भाषा का प्रशिक्षण दिया है और 1400 पुस्तकों का प्रकाशन भी किया है।

बहरहाल सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ी भाषा के साथ ही छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण से जुड़े कलाकारों के भले से जुड़े बेहद ही महत्त्वपूर्ण विषय पर बड़ा फैसला लेकर काफी सराहना बटोरने का काम किया है। माना जा रहा है कि फिल्म सिटी के निर्माण के बाद के बाद के तरफ जहाँ छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग को विश्व में अलग पहचान मिलेगी,वहीँ स्थानीय कलाकारों और युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के पर्यटन उद्योग ओ भी बधवा मिलेगा। जानकारों को मानना है कि छत्तीसगढ़ की खूबसूरत लोकेशन्स पर फिल्म निर्माण बढेगा। इससे देश और दुनिया के सामने राज्य का मानचित्र पर्यटन के लिहाज से उभरकर सामने आएगा। बड़ी तदाद में सेनानी छत्तीसगढ़ घुमने आएंगे।

यह भी पढ़ें CG: विष्णुदेव साय कैबिनेट का निर्णय,54 राजनीतिक मामले होंगे वापस, पढ़िए 9 अहम फैसले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+