OPINION: छत्तीसगढ़ को मिली दो नई रेल लाइने, विष्णुदेव सरकार ने बस्तर और सरगुजा के लिए बढ़ाएं प्रयास

Chhattisgarh Opinion: छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनने का लाभ दिखने लगा है। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित होने से विकास कार्यों की गति मिल रही है। इसका ताजा उदाहरण दो नयी रेल लाइन की मंजूरी है।

गौरतलब है कि रेल मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के अंतर्गत 16 करोड़ 75 लाख रूपये लागत की कुल 670 किलोमीटर लंबी 2 नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की स्वीकृति दी गई है।

sai

सीएम विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इससे छत्तीसगढ़ का रेल इंफ्रास्ट्रक्चर और अधिक मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इन दो रेल लाइन परियोजनाओं में से गढ़चिरौली से बीजापुर होते हुए बचेली तक 490 किलोमीटर की नई रेल लाइन के सर्वे को मिली स्वीकृति बस्तर के सर्वसमावेशी विकास की गति को कई गुना बढ़ाने वाली है। इसके सर्वे के लिए रेल मंत्रालय ने 12 करोड़ 25 लाख रूपये स्वीकृत किये हैं। इससे बस्तर के दूरस्थ अंचल के लोग उच्च शिक्षा, रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य और अपने उत्पादों की बिक्री के लिए रेलमार्ग से सीधे शहर से जुड़ेंगे। पूरा बस्तर क्षेत्र विकास के उच्च आयामों को छुएगा।

इधर, कोरबा से अंबिकापुर तक 180 किलोमीटर की नई रेल लाइन के सर्वे को मिली स्वीकृति कोरबा और सरगुजा के सर्वसमावेशी विकास की गति को कई गुना बढ़ाने वाली है। इसके सर्वे के लिए रेल मंत्रालय ने 4 करोड़ 50 लाख रूपये मंजूर किये हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश में रेल सुविधा के क्षेत्र में इन दोनों सर्वे को मिली स्वीकृति क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी, जिससे बस्तर और सरगुजा संभाग में रेल्वे सहित सभी क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही इनसे हजारों-लाखों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

बहरहाल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों का ही परिणाम है कि आदिवासी अंचलों में अब ट्रेन की रफ्तार को महसूस किया जायेगा। वनांचलों में रहने वाले ग्रामीण अब शहरों के साथ जुड़ सकेंगे। इस बड़ी उपलब्धि के बाद साय सरकार की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। रेल लाइन के स्थापित होने के बाद इसका लाभ बस्तर और सरगुजा को मिलेगा, लेकिन प्रदेशभर के आमजन इस कदम की खुले मन से प्रशंसा कर रहे हैं, क्योंकि वह भी जानते हैं कि बस्तर और सरगुजा के लिए अधिक प्रयासों की जरूरत है।

यह भी पढ़ें CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलिकॉप्टर से शिवभक्तों पर की पुष्प वर्षा, कांवड़ियों का किया ऐतिहासिक स्वागत

छत्तीसगढ़ खनिज संसाधन और वन संपदा की दृष्टि से एक संपन्न राज्य है। यहां की धरती उर्वरा है। माना जा रहा है कि भाजपा सरकार की मंशा है कि छत्तीसगढ़ में अधिक से अधिक उद्योग धंधे स्थापित हों, वाणिज्य और व्यापार बढ़े ताकि हमारे पढ़े-लिखे अधिक से अधिक बेटा-बेटियों को रोजगार मिल सके। इस लिहाज से भी सुदूर अंचलों में बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करने पर बल दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें CG: राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे का बढ़ा कद, बनाए गए लोकसभा के बीजेपी के सचेतक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+