इंस्टाग्राम पर दोस्ती ,गुजरात से राजस्थान पहुंचा आशिक, किया छत्तीसगढ़ की लड़की का मर्डर !
राजस्थान का कोटा एजुकेशन हब के तौर पर जाना जाता है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की एक लड़की वहां डॉक्टर बनने का सपना संजोये नीट की पढाई करने गई हुई थी, लेकिन गुजरात से आये एक आशिक ने उसकी जान ले ली।
बिलासपुर, 09 जून। राजस्थान का कोटा एजुकेशन हब के तौर पर जाना जाता है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की एक लड़की वहां डॉक्टर बनने का सपना संजोये नीट की पढाई करने गई हुई थी, लेकिन गुजरात से आये एक आशिक ने उसकी जान ले ली। इस दुखद मर्डर केस ने कोटा में पढाई कर रहे छात्र- छात्रों समेत सबको छत्तीसगढ़ के लोगों को भी स्तब्ध कर दिया है। इतना ही छत्तीसगढ़ से सीएम भूपेश बघेल ने भी इस घटना पर दुःख जताते हुए मृतिका के परिजनों को हर सम्भव मदद देने की बात कही है।

कोचिंग के लिए निकली ,फिर नहीं लौटी वापस
मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के कोटा में एक 17 साल की नाबालिग कोचिंग स्टूडेंट का उसके बॉयफ्रेंड ने मर्डर कर दिया है। बुधवार देर रात
कोटा रावतभाटा स्थित जवाहर सागर के जंगलों से लड़की की लाश बरामद की गई है । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की बीते दो दिनों से लापता थी, 6 जून की सुबह वह हॉस्टल से कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थी,जिसके बाद कोचिंग पहुंची भी ,लेकिन हॉस्टल नहीं लौटी। जवाहर नगर थाने में लड़की के वापस ना लौटने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

इंस्ट्राग्राम में हुई थी दोस्ती
पुलिस के मुताबिक करीब डेढ़ महीने पहले छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली छात्रा कोटा में नीट की तैयारी पहुंची थी,जहां वह राजीव गांधी नगर के एक हॉस्टल में रहकर प्राइवेट कोचिंग संस्थान से मेडिकल की कोचिंग कर रही थी। लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने हॉस्टल और कोचिंग के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के ज़रिये जानकारी जुटाई कि वह एक लड़के के साथ स्कूटी पर बैठकर बोराबास के जंगलों की तरफ गई थी ।
बोराबास जंगलो में सर्चिंग के बाद छात्रा का शव जवाहर सागर क्षेत्र के जंगल से बरामद किया गया । कोटा एसपी केसर सिंह ने मुताबिक कि पोस्टमाॅर्टम के बाद यह बात साफ़ हो पायेगी कि लड़की की हत्या कैसे की गई है। बहरहाल जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ दिनों पहले ही मृतिका की इंस्टाग्राम पर गुजरात के एक युवक से दोस्ती हुई थी। शक के आधार पर राजस्थान पुलिस ने युवक को गुजरात के गांधीनगर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

शराब पीकर मिलने पंहुचा था लड़का
मृतिका की उम्र 17 साल थी, वह बारहवीं कक्षा की छात्रा थी। लड़की हर दिन अपने घर वालों से फोनपर करती थी,लेकिन दो दिनों तक उसका फोन बंद बताने के बाद चिंतित परिजनों ने हॉस्टल और कोटा पुलिस से संपर्क किया ,जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज करके अपनी जांच शुरू की। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि लड़की ने कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर गुजरात के जिस युवक से दोस्ती हुई थी,वह 4 जून कोटा आकर छात्रा से मिला था । दोनों 6 जून को घूमने के लिए कोटा डैम पहुंचे थे ,जहां शराब पीकर लड़के ने वारदात को अंजाम दिया और वापस गुजरात भाग गया था।

नजर आ रही है इरादतन हत्या की साजिश
बहरहाल मृतिका के परिजनों के मुताबिक यह मामला केवल सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती का नहीं हैं, इसमें उन्हें इरादतन हत्या की साजिश नजर आ रही है। इधर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आईजी बिलासपुर को राजस्थान पुलिस से समन्वय कर शीघ्र आरोपियों को गिरफ़्तार करने में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ का पुलिस प्रशासन राजस्थान पुलिस और परिजनों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। ताकि मृतिका को न्याय मिल सके।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर है अजूबा, जहां धरती हिलती है, पानी बहता है नीचे से ऊपर !












Click it and Unblock the Notifications