Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

OPINION: छत्तीसगढ़ में बना धान खरीदी में नया कीर्तिमान, विष्णुदेव सरकार से किसान खुश

Chhattisarh News: छत्तीसगढ़ में राज्य शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के तहत इस खरीफ सीजन में रिकॉर्ड 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इस खरीदी में मोटा धान 81.98 लाख मीट्रिक टन, पतला धान 10.75 लाख मीट्रिक टन और सरना धान 56.52 लाख मीट्रिक टन शामिल हैं। यह धान खरीदी राज्य बनने के बाद का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

धान खरीदी का सिलसिला 14 नवंबर 2024 से शुरू होकर 31 जनवरी 2025 तक निरंतर जारी रहा, जिसमें राज्य के पंजीकृत 25 लाख 49 हजार 592 किसानों ने धान बेचा। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

DHAN KHARIDI 600 jpg

महासमुंद जिला ने 11.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीदकर राज्य में पहले स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया है। इसके बाद बेमेतरा जिला 9.38 लाख मीट्रिक टन धान के साथ दूसरे स्थान पर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिला 8.56 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर तीसरे स्थान पर रहा।

कस्टम मीलिंग के लिए तेजी से धान का उठाव

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी से धान का उठाव किया जा रहा है। अब तक 123 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव करने के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिए गए हैं, जिनमें से 103 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव किया जा चुका है। धान उठाव पंजीकृत 4102 राइस मिलरों के जरिए निरंतर किया जा रहा है। पिछले वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी।

किसे जिले में कितना बिका धान

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर जिले में 27 लाख 60 हजार 712 क्विंटल, बीजापुर में 11 लाख 97 हजार 888 क्विंटल, दंतेवाड़ा में 3 लाख 34 हजार 315 क्विंटल, कांकेर में 53 लाख 14 हजार 290 क्विंटल, कोण्डागांव में 31 लाख 24 हजार 810 क्विंटल, नारायणपुर में 3 लाख 80 हजार 758 क्विंटल, सुकमा में 9 लाख 29 हजार 389 क्विंटल, बिलासपुर में 69 लाख 19 हजार 834 क्विंटल, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 14 लाख 05 हजार 797 क्विंटल, जांजगीर-चांपा में 63 लाख 27 हजार 930 क्विंटल, कोरबा में 29 लाख 15 हजार 548 क्विंटल, मुंगेली में 55 लाख 60 हजार 324 क्विंटल, रायगढ़ में 50 लाख 87 हजार 976 क्विंटल, सक्ती में 51 लाख 37 हजार 411 क्विंटल और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 46 लाख 56 हजार 713 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

इसके अलावा, बालोद में 75 लाख 65 हजार 598 क्विंटल, दुर्ग में 57 लाख 61 हजार 71 क्विंटल, कवर्धा में 64 लाख 93 हजार 622 क्विंटल, राजनांदगांव में 70 लाख 14 हजार 883 क्विंटल, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 40 लाख 37 हजार 641 क्विंटल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 2 लाख 22 हजार 426 क्विंटल, धमतरी में 61 लाख 98 हजार 136 क्विंटल, गरियाबंद में 53 लाख 53 हजार 499 क्विंटल, रायपुर में 69 लाख 97 हजार 417 क्विंटल, बलरामपुर-रामानुजगंज में 29 लाख 70 हजार 361 क्विंटल, जशपुर में 37 लाख 39 हजार 371 क्विंटल, कोरिया में 12 लाख 84 हजार 751 क्विंटल, सरगुजा में 36 लाख 46 हजार 903 क्विंटल, सूरजपुर में 39 लाख 72 हजार 44 क्विंटल और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 9 लाख 69 हजार 895 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

यह भी पढ़ें CG: आलाकमान ने छीना भूपेश बघेल से पावर? छत्तीसगढ़ में टी एस सिंहदेव की अगुवाई में लड़ेगी अगला चुनाव कांग्रेस

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+