एकनाथ शिंदे के गांव पहुंचने से नाराज़ थे नक्सली, युवक को उतारा मौत के घाट
Kanker: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला मुख्यालय से 220 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में स्थित सीमावर्ती गांव पेनगुंडा में एक युवक दिनेश पुसू गावडे की माओवादियों ने हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि15 नवंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गढ़चिरौली जिले के सबसे अधिक नक्सल प्रभावित पिपली बुर्गी पहुंचकर आदिवासी नागरिकों के साथ दीपवाली का त्योहार मनाया था।

सीएम शिंदे के प्रवास के दौरान मृत युवक भी उनके साथ था। इस बात से नाराज़ होकर नक्सलियों ने बुधवार रात युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने मृतक पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया है। जिस युवक की हत्या की गई है,वह भामरागढ़ तहसील के लाहेरी गांव का निवासी था। नक्सलियों ने युवक को मरने के बाद लाश के पास पर्चा भी छोड़ा है।
जानकारी के मुताबिक , ग्राम पेनगुंड़ा में बुधवार को खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया था। इसमें हिस्सा लेने दिनेश भी पेनगुंड़ा पहुंचा था। प्रतियोगिता खत्म होते ही वह अपने ग्राम लाहेरी पहुंचा। इस बीच बुधवार की रात्रि को ही दर्जनों की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने दिनेश के घर के दरवाजे पर दस्तक दी। आवाज़ सुनकर ही दिनेश बाहर निकला, नक्सली उसे मुख्य चौराहे पर ले जाकर पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने कहा कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें 'बस थोड़ा सा और दम,पहले से भी बड़ी जीत...' छत्तीसगढ़ में मतदान के बीच बोले सीएम भूपेश बघेल












Click it and Unblock the Notifications