छत्तीसगढ़ के धमतरी में वोटिंग के दौरान सीआरपीएफ टीम पर नक्सली हमला, आईडी ब्लास्ट कर किया गया अटैक

Chhattisgarh Voting Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में आज दूसरे और अंतिम चरण के लिए 70 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस बीच धमतरी नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों ने सीआरपीएफ की टीम पर हमला किया है। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

वोटिंग से पहले नक्सलियों ने यहां चुनाव के बहिष्कार को लेकर पोस्टर-बैनर लगाए थे। सीआरपीएफ के जवान जिन जवानों पर हमला हुआ है वो पोलिंग बूथ टीम की सुरक्षा में तैनात हैं।

Chhattisgarh Voting Naxal Attack

सुरक्षाबलों की टीम मतदान कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करने निकली थी‌। मौके पर दो आईडी होने की पुष्टि हुई है। नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए यह ब्लास्ट किया गया था। कल ही नक्सलियों के द्वारा मतदान बहिष्कार के बैनर-पोस्टर लगाए गए थे। इसे देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

छत्तीसगढ़ में कुल 90 में विधानसभा सीटों में से 70 सीटों के लिए दूसरे चरण के लिए वोटिंग हो रही है। इससे पहले 20 सीटों पर पहले चरण का मतदान हो गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद बस्तर में कई स्थानों से चुनाव बहिष्कार के आह्वान से संबंधित नक्सली बैनर और पर्चे बरामद किए गए थे।

आपको बता दें कि कि छत्तीसगढ़ के पोलिंग बूथों में से 109 को अतिसंवेदनशील और 1670 को संवेदनशील करार दिया गया है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वोटिंग के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राज्य में कुल 90 हजार 272 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है।

बताते चलें कि 20 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को हुआ था‌। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+