Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में नक्सली मुठभेड़,सुरक्षाबलों ने किया 3 नक्सलियों का एनकाउंटर

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। यहां पर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने तीन नक्सलियों का एनकाउंटर किया। इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा से करीब 300 जवानों की टीम मौके पर मौजूद थी। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया, जिससे वे भाग नहीं पाए।

सुरक्षाबलों ने मौके से शव और आटोमेटिक हथियार बरामद किए हैं। गरियाबंद के एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। सुरक्षाबलों द्वारा घेराबंदी की गई थी, जो नक्सलियों की तलाश के लिए एक सर्च ऑपरेशन का हिस्सा था। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है, और यह भी बताया जा रहा है कि ये नक्सली बस्तर से भागकर गरियाबंद में घुसे थे। पुलिस का कहना है कि इस नक्सल ऑपरेशन से क्षेत्र में नक्सली मामलों को काबू करने में मदद मिलेगी।

naxal cg 1200 jpg

यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा से सटी सोरनामाल जंगल में हुई, जहां डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ के जवानों ने मिलकर नक्सलियों को ढेर किया। यह ऑपरेशन खुफिया सूचना के आधार पर शुरू किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस एनकाउंटर में तीन नक्सली मारे गए हैं।

पिछले साल भी हुई थी बड़ी मुठभेड़
इससे पहले नवंबर 2023 में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। उस ऑपरेशन में एके-47, इंसास-1 और एसएलआर जैसे हथियार बरामद किए गए थे।

यह भी पढ़ें नक्सली कर रहे हैं नए इलाकों में घुसपैठ की कोशिश, लेकिन कोई खास सफलता नहीं: गृह मंत्रालय की रिपोर्ट

नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार का सख्त रुख
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसमें केंद्रीय मंत्री ने 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने की बात कही थी। इस मुलाकात के बाद से छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं।

नक्सलवाद को खत्म करने में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता

2024 के पहले 11 महीनों में सुरक्षाबलों ने 257 नक्सलियों को ढेर किया, 861 को गिरफ्तार किया और 789 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में वापसी की। यह आंकड़ा 2010 के बाद से नक्सलवाद पर काबू पाने में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी का संकेत है। वहीं, टॉप 14 नक्सली नेताओं को भी न्यूट्रलाइज किया जा चुका है। इसके अलावा, माओवादियों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 2019 से 279 नए कैम्पों की स्थापना की गई है, जिससे सुरक्षा ग्रिड का विस्तार हुआ है।

यह भी पढ़ें Year Ender 2024: छत्तीसगढ़ में घटित 10 भयानक घटनाएं, जिन्होंने देश को झकझोर दिया

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+