छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सल मुठभेड़, DRG का जवान शहीद
Naxal encounter in Chhattisgarh's Narayanpur, DRG jawan martyred
दंतेवाड़ा, 04 मई। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच तीव्र मुठभेड़ होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में DRG का एक जवान शहीद हो गया है।

मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही नारायणपुर से बैकअप पार्टी को भी घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है। जानकारी के मुताबिक कि इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों पर हमला किया है।
बताया जा रहा है कि नारायणपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्रावती नदी के दूसरे छोर पर घने जंगल में बसे अबूझमाड़ इलाके की तुलार गुफा के पास भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर जवानों की टीम को तत्काल नारायणपुर से मौके के लिए भेजा गया था। सर्चिंग करते हुए जब जवान गुफा की तरफ पहुंचे ,तो नक्सली पहले से ही घात लगाए बैठे थे ,उन्होंने जवानो पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से तीव्र फायरिंग के बाद जवानो ने मोर्चा संभाला लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोलीबारी में कांकेर जिले का रहने वाला DRG का एक जवान सालिक राम शहीद हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications