छत्तीसगढ़ के बीजापुर में Naxal CoBRA battalion एनकाउंटर, दो जवान जख्मी

Naxal CoBRA battalion मुठभेड़ में दो सुरक्षाबल घायल हुए हैं। घटना छत्तीसगढ़ के बीजापुर की है। जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Naxal CoBRA

Naxal CoBRA battalion एनकाउंटर में दो जवानों के घायल होने की खबर है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद 202 बटालियन की कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन (कोबरा) बल के दो जवान घायल हो गए।

बीजापुर में मुठभेड़ के बारे में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बस्तर पी सुंदरराज ने कहा कि पुलिस को पुसनार और हिरोली गांव क्षेत्र में माओवादियों की गतिविधि की सूचना मिली।

उन्होंने कहा, सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि माओवादी इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) हमले की योजना बना रहे हैं। गंगालूर पुलिस स्टेशन से एक जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और कोबरा बटालियन के जवानों को तलाशी अभियान के लिए भेजा गया।

ऑपरेशन के दौरान, कोबरा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो जवान घायल हो गए। आईजी बस्तर के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान 2-3 माओवादियों के घायल होने की भी आशंका है।

आईजी ने कहा कि घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। माओवादियों को कितना नुकसान हुआ है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+