नवा रायपुर किसानों ने सरकार से की मांग हमे राहुल गांधी से मिलना है
नवा रायपुर किसानों की मांग हमे राहुल गांधी से मिलना है
रायपुर, 01फरवरी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आने का इंतजार नवा रायपुर में जमीन के मुआवजे की मांग का रहे किसान भी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार से किसानों ने राहुल गांधी से मुलाकात कराये जाने की मांग की है। नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति की तरफ से बयान जारी करके बताया गया है कि उन्होंने राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजा है। पत्र में यह लिखा गया है कि समिति प्रतिनिधि मंडल के 10 सदस्यों को आगामी 03 फरवरी को राहुल गांधी से उनके छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान मुलाकात करवायी जाये ताकि प्रभावित किसान उनसे अपनी मांगी के संबंध में चर्चा कर सकें।

Recommended Video
नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति की तरफ से जारी बयान में लिखा गया है कि शासन को समिति की तरफ से पत्र भेजा गया है, सरकार अगर किसानों के प्रतिनिधि मंडल की राहुल गांधी से मुलाकात नहीं करवाती है, तो इससे राज्य सरकार की नीति, नीयत, न्याय की मंशा स्पष्ट हो जाएगी कि वह नवा रायपुर प्रभावितों के "हित" में है या "अहित" में है। किसान नेताओं ने कहा है कि राहुल गांधी के दौरे के समय नवा रायपुर में सभी प्रभावित गावों के किसान परिवार अपने - अपने घरों से निकल कर नवा रायपुर के रोड में बैठ जायेंगे और आंदोलन जारी रखेंगे।
क्या है किसानो की मांग?
गौरतलब है की दिल्ली में हुए किसान आंदोलन की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर में भी 42 गांव के किसानों ने आंदोलन छेड़ रखा है। करीब 5000 किसान छत्तीसगढ़ सरकार से नया रायपुर के निर्माण के लिए किसानों से ली गई जमीन का बचे हुए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
राज्य गठन के बाद 27 गांव की जमीन लेकर नवा रायपुर (नया रायपुर) इलाका विकसित किया गया था। किसान चाहते हैं कि किसानों को जमीन पर चार गुना मुआवजा दिया जाए, हर प्रभावित परिवार को 1200 वर्ग फीट की विकसित जमीन देने के साथ किसान परिवारों के एक बेरोजगार वयस्क को रोजगार दिया जाए। इन्हीं मांगों को लेकर 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले भी एक बड़ा आंदोलन किया जा चुका था, जिसका समर्थन कांग्रेस ने किया था। अब किसान यह वादा सरकार को याद दिला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications