अंबिकापुर में होगी कांग्रेस की महत्त्वपूर्ण बैठक, तय होगी नंदकुमार साय की भूमिका
Sarguja Congress: सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत जैसे नेताओं का वर्चस्व रहा है,ऐसे में नंदकुमार साय की कांग्रेस में एंट्री के बाद समीकरण बदलते हुए नज़र आ रहे हैं

Congress Meeting Ambikapur: छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं,लिहाजा कांग्रेस सभी संभागों में पार्टी मज़बूती देने के दिशा में कमर कास चुकी है। इधर भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने के वाले सरगुजा अंचल के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय की पार्टी के भीतर जिम्मेदारी भी जल्द ही तय हो जाएगी। दरअसल आगामी 8 मई को अंबिकापुर में कांग्रेस की अहम बैठक होने वाली है,जिसमे पहली बार बतौर कांग्रेस सदस्य नंदकुमार साय भी शमिल होंगे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 08 मई को सुबह 11 बजे राजीव भवन अंबिकापुर में सरगुजा संभाग के सभी जिला, शहर, नगर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, सांसद, विधायक, जिला प्रभारी पदाधिकारी की बैठक लेकर बूथ-सेक्टर-जोन कमेटियों के गठन की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव एवं प्रभारी बूथ प्रबंधन कमेटी अरुण सिसोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में नंदकुमार साय भी शमिल होंगे।
कांग्रेस पार्टी के भीतर सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत जैसे दिग्गज नेताओं का वर्चस्व रहा है,ऐसे में जशपुर से आने वाले नंदकुमार साय की कांग्रेस में एंट्री के बाद समीकरण बदलते हुए नज़र आ रहे हैं। चर्चा है कि सरगुजा क्षेत्र में इस बार नंदकुमार साय के प्रवेश के बाद कांग्रेस पार्टी कई संगठन में कई बड़े उलटफेर कर सकती है। इस बाद की भरपूर संभावना है कि नंदकुमार साय के समर्थकों के उनके लिए टिकट की मांग करेंगे। बहराहल यह तय है कि कांग्रेस की अगली बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओ के समक्ष साय की भूमिका तय कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications