छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ी सुविधा, निजी अस्पतालों में भी होगा कैशलेस इलाज

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए अब कैंसर और किडनी जैसे गंभीर रोगों के इलाज के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रमिक औषधालयों से अनुबंधित निजी अस्पतालों में कैशलेस रेफरल के तहत इलाज करवाने की सुविधा शुरू की गई है। राज्य सरकार ने बिलासपुर में 100 बिस्तर वाला नया अस्पताल खोलने की योजना बनाई है, जिसके लिए जल्द ही जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।

कोरबा, रायगढ़ और बिलासपुर क्षेत्रों में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) का उप-क्षेत्रीय कार्यालय खोला जाएगा। यह कदम श्रमिकों को बीमा सेवाएं सरल और सुलभ बनाने के लिए उठाया गया है। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने हाल ही में राज्य बीमा निगम की क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी आयोजित की थी।

cg news jpg

रायपुर और कोरबा के अस्पतालों को तीन महीने के भीतर 50 से बढ़ाकर 100 बिस्तर में उन्नत किया जाएगा। इसके अलावा, लारा और खरसिया के अस्पतालों को नवंबर तक चालू करने की योजना है। भिलाई और रायगढ़ के अस्पतालों में मरीजों की सुविधा के लिए मेटरनिटी वार्ड, एक्स-रे, ऑपरेशन थियेटर और लैबोरेटरी जैसी सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी।

कोरबा और रायपुर के अस्पतालों में आने वाले मरीजों के लिए सार्वजनिक परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे श्रमिकों को अस्पताल पहुंचने में सहूलियत होगी।

कोविड राहत योजना के अंतर्गत, 386 बीमित व्यक्तियों के दावों को मंजूरी दी गई है और मार्च 2024 तक 16.21 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसके अतिरिक्त, उद्योगों और संस्थाओं में पंजीकृत बीमित व्यक्तियों को बीमारी हित लाभ, स्थायी अपंगता पेंशन, मातृत्व अवकाश, और अन्त्येष्टि व्यय जैसी सुविधाओं के तहत वर्ष 2023-24 में 33.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

यह भी पढ़ें 24 साल का हुआ छत्तीसगढ़, स्थापना दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी ने बधाई, जानिए CG का इतिहास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+