कांग्रेस की शिकायत लेकर मनसुख मांडविया पहुंचे चुनाव आयोग, सुशील आनंद ने बताया बीजेपी की खीज
MANSUKH MANDAVIA: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान सियासी दलों के दिग्गज नेताओं द्वारा एक दूसरे पर जमकर छींटाकशी हो रही है। कई मामले चुनाव आयोग के समक्ष भी पहुंचाए जा रहे हैं। शनिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव सह प्रभारी मनसुख भाई मांडविया के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन आयोग में जाकर कांग्रेस के खिलाफ शिकायत की,तो तत्काल कांग्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया जारी करके पलटवार किया।

मंडाविया ने कहा की बीजेपी के कार्यकर्ता अपने घर में झंडा लगाते हैं, तो उनको भी प्रताड़ित किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने के लिए उनकी हत्याएं हो रही हैं। हत्या करने वाले सार्वजनिक तौर पर चैलेंज भी करते हैं। इन सबके बावजूद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
इधर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने बयान जारी करके कहा कि केंद्रीय मंत्री मंडाविया द्वारा छत्तीसगढ़ के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की चुनाव आयोग से की गयी शिकायत भाजपा की खीझ है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी चुनाव हार रही है , इसलिये वह अब अपने हारने के बहानेबाजी की पटकथा लिखना शुरू कर चुकी है। बीजेपी अपनी केंद्र सरकार का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश में लगी है। छत्तीसगढ़ भर में अमित शाह, मंडाविया जैसे बीजेपी की केंद्र सरकार के मंत्री घूमकर चुनाव को प्रभावित करने के लिये अपने रसूख का दुरुपयोग कर रहे है।
यह भी पढ़ें कांकेर में राहुल गांधी ने की 3 बड़ी घोषणाएं, कांग्रेस के मिशन छत्तीसगढ़ को मिली मजबूती












Click it and Unblock the Notifications