पुराने प्रेमी ने प्रेमिका को शादी में गिफ्ट किया होम थिएटर, ऑन करते ही घर में विस्फोट, पति की मौत
छत्तीसगढ़ में प्रेमी ने अपनी पूर्व प्रेमिका को शादी में दिया होम थिएटर। घर पहुंचने पर ऑन किया तो पूरा घर ही उड़ गया, इसमे प्रेमिका के पति और उसके भाई की मौत हो गई है।

प्यार में धोखा खाए व्यक्ति छत्तीसगढ़ में ऐसा कदम उठाया जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल प्रेमी ने जब अपनी प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने इनकार कर दिया। इस बात से वह इतना नाराज हुआ कि उसने प्रेमिका की शादी में विस्फोटक गिफ्ट कर दिया, जिसकी वजह से दो लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी प्रेमी ने शादी में एक होम थिएटर गिफ्ट दिया था। जब घर पर प्रेमिका के पति ने इसे खोला और चालू किया तो इसमे एकदम से धमाका हो गया। धमाके की वजह से प्रेमिका के पति और भाई की मौत हो गई। इस विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हे छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
आरोपी गिरफ्तार
इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि आरोपी प्रेमी ने होम थिएटर के अंदर पहले से विस्फोटक लगा रखा था। इस मामले की जांच में फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। वहीं पुलिस ने शादी में मिले तमाम गिफ्ट की जांच भी शुरू कर दी है। जांच में पता चला कि होम थिएटर लड़की के प्रेमी ने दिया था। आरोपी प्रेमी की पहचान सरजू के तौर पर हुई है, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
होम थिएटर में लगाया विस्फोट
अडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि आरोपी सरजू ने पूछताछ में इस बात को स्वीकार किया है कि वह अपनी प्रेमिका से नाराज था क्योंकि उसने शादी से इनकार कर दिया था। इसी वजह से उसने होम थिएटर में विस्फोटक लगाया और उसे गिफ्ट कर दिया। विस्फोटक को इस तरह से तैयार किया गया था कि जब उसे बिजली के सॉकेट में लगाया जाए तो इसमे विस्फोट हो जाए।

शादी के करीब आने पर हुआ था विवाद
बता दें कि जब शादी की तारीख नजदीक आ रही थी तो संजू का प्रेमिका ललिता के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद संजू की हेमेंद्र से भी बहस हुई थी। संजू ललिता के फैसले से खुश नहीं था कि वह हेमेंद्र से शादी करने जा रही थी। यही वजह है उसके बाद से ही वह ललिता और उसके होने वाले पति के खिलाफ साजिश रचने लगा। संजू ने प्रेमिका और उसके होने वाले पति के खिलाफ षड़यंत्र रचा और वह एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप गया और उसने यहां से होम थिएटर खरीदा। इसमे उसने विस्फोटक लगाया और इसे ललिता की शादी में तोहफे के तौर पर दे दिया। इस घटना के बारे में एसपी लाल एउमेद सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, पूछताछ में उसने अपने जुर्म को कबूल कर लिया है।
पहले से शादीशुदा था संजू
पुलिस को जांच में पता चला है कि संजू पेशे से मैकेनिक है, वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इससे पहले वह खनन सेक्टर में काम करता था। यहीं पर उसने विस्फोटक की जानकारी ली थी। यहीं के अनुभव का इस्तेमाल करेत हुए उसने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके पति के खिलाफ षड़यंत्र रचा था। पुलिस ने साफ किया है कि यह हादसा नहीं है बल्कि सुनियोजित तौर पर प्लान किया गया विस्फोट है।
दो की मौत, 5 घायल
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह शादी 30 मार्च को हुई थी। लेकिन व्यवस्तता की वजह से होम थिएटर को बाद में खोला गया। पुलिस ने बताया कि कवर्धा के रेंगाखार के चमारी गांव में हेमेंद्र मरावी की शादी 30 मार्च को हुई थी, शादी के बाद परिवार काफी व्यस्त था, जिसकी वजह से गिफ्ट को खोला नहीं गया था। लेकिन जब सोमवार को परिवार वाले गिफ्ट में मिले सामान को देख रहे थे, इसी दौरान हेमेंद्र और उनके भाई ने होम थिएटर को खोला और बिजली के सॉकेट में लगाकर ऑन किया। तो इसमे विस्फोट हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications