रायपुर का तुलसी गांव हैं Youtubers Village, छत्तीसगढ़ सरकार बनाएगी "डिजिटल स्किल सेंटर"
Youtuber Village Tulsi: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तुलसी गांव को यूट्यूब विलेज या यूट्यूब हब के नाम से जाना जाता है। इस गांव की कुल जनसंख्या लगभग 3 हजार है। अनोखी बात यह है कि यहां के ज्यादातर लोग यूट्यूबर बनकर सोशल मीडिया मंच से कमाई कर रहे हैं। यह खबर देश दुनिया में फैली तुलसी को Youtuber Village In India की पहचान मिली। अब छत्तीसगढ़ सरकार इस गांव में "डिजिटल स्किल सेंटर" विकसित करने जा रही है।

रायपुर जिले के कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने इस गांव का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि गांव में विशेष स्टूडियों ''हमर फ्लिक्स'' शुरू किया है। यह स्टूडियों जिला प्रशासन और सीएसआर हाईटेक द्वारा बनाया गया है। सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बताया कि तुलसी गांव एक हमारे जिले ही नही छत्तीसगढ़ का अनूठा यूट्यूबर विलेज है,इस गांव में 40 युवा यूट्यूबर का काम कर रहे हैं, जिनके 10 लाख से भी अधिक फॉलोवर्स हैं।
रायपुर कलेक्टर ने बताया कि तुलसी के कलाकारों को उनके बनाये वीडियो में 3 करोड़ से अधिक व्यू मिले हैं। शासन की तरफ से शुरू किये गए हमर फ्लिक्स स्टूडियो के जरिये से तुलसी के युवाओं के टैलेंट और उनके माध्यम से बाकि युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। कलेक्टर भूरे ने बताया कि डीएमएफ के माध्यम से शासन गांव में 15 लाख रूपये की लागत से डिजिटल स्किल सेंटर भी बनाएंगा, जहां यूट्यूब और सोशल मीडिया से कनेक्ट युवा डिजिटल मार्केटिग, ग्राफिक डिजाइनिंग, एसईओ जैसे हुनर को विकसित कर पाएंगे।
तुलसी गांव के प्रसिद्ध बीइंग छत्तीसगढ़िया यूट्यूब चैनल के संचालक छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद देते हुए कहा है कि इस सहयोग से हमारे गांव के यूट्यूबर्स को मदद मिलेगी,हम और बेहतर गुणवत्ता की यूट्यूब वीडियों बना सकेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ परंपरा-संस्कृति का प्रचार प्रसार ज्यादा प्रभावी तरिके से कर सकेंगे
ज्ञात हो कि तुलसी गांव का हमर फ्लिक्स स्टुडियों यूट्यूबर्स और क्रिएटर्स के लिए जरूरी उपकरण से लैस है। लेटेस्ट आधुनिक कैमरे, ड्रोन कैमरे, हाइएंड कंप्यूटर जैसे उपकरण जिला प्रशासन ने मुहैया कराए है। इसके अलावा वीडियों एडिटिंग के लिए भी सॉफ्टवेयर्स भी उपलब्ध करवाया गया है। इसके अलावा ऑडियो लैब भी तैयार किया गया है।
यह भी पढ़ें CG: छत्तीसगढ़ की मितान योजना ने बजाया अपना डंका, उत्तर प्रदेश सरकार ने किया पुरस्कृत












Click it and Unblock the Notifications