CM भूपेश बघेल का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- वह छत्तीसगढ़ से चावल नहीं खरीदते, अमित शाह लगाते है नेताओं को घुड़की

BHUPESH BAGHEL: गुरुवार शाम को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकरों से चर्चा करते हुए कहा कि खड़गे जी कल राजनांदगांव में भरोसे के सम्मेलन में शामिल होंगे। बघेल ने बताया कि कल रायपुर में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी होगी।

BHUPESH BAGHEL RAIPUR

इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बरदाना भी कम देंगे, कोटा भी घटा दिया गया है जो चावल नहीं खरीदते हैं वो धान क्या खरीदेंगे। वो हमारे साथ खेलने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के साथ भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा धोखा किया है इसी तरह छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव किया गया था। कभी 2100 रुपया क्विंटल में धान खरीदने की बात कही थी, 300 बोनस के नाम पर छला किया गया। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि किसान तो धान बेचेंगे और हम खरीदेंगे भले ही केंद्र चावल ले या ना ले इससे फर्क नहीं पड़ता।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी की आगामी परिवर्तन यात्रा को लेकर कहा कि भिलाई में जब केंद्रीय मंत्री अमित शाह की सभा हुई थी,तब भीड़ नही हो जुट पाई थी। उन्होंने कहा कि शाह ने जब आरोप पत्र जारी किया,तब भी हाल भी नहीं भर सका था, सरायपाली में आयोजित आमसभा में भी यही स्थिति थी। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अमित शाह जब भी छत्तीसगढ़ आते हैं, हमेशा घुड़की देके जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी रायपुर आए थे उम्मीद थी घोषणा करेंगे, लेकिन नही किया, अब रायगढ़ में देखिए क्या होता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा की सभा में भीड़ नहीं आना मतलब भाजपा की कलई अब खुल चुकी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां राहुल गगांधी जी सभा में लाखों युवाओं की भीड़ उमड़ी थी तो वही भाजपा दस हजार की भीड़ भी इकट्ठा नहीं कर पाई। बीजेपी प्रत्याशियों की सूची को लेकर कहा कि पहली लिस्ट में जितना अंतर्कलह सामने आया है उसी को मैनेज नहीं कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने खाद्य मंत्री पीयूष गोयल को लिखा पत्र, चावल उपार्जन के संबंध में किया अनुरोध

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+