आइजोल में पत्थर खदान ढहने से बड़ी जनहानि, CG के सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक
Chhattisgarh CM: मिजोरम में भारी बारिश से आइजोल जिले में पत्थर की एक खदान ढहने से 17 लोगों की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस घटना पर दुःख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मिजोरम की घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और लापता लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।

यह दुर्घटना आइजोल शहर के बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह लगभग छह बजे हुई। पुलिस महानिदेशक अनिल शुक्ला ने जानकारी दी है कि भारी बारिश के कारण घटनास्थल पर बचाव अभियान प्रभावित हुआ है। इस भूस्खलन में कई लोग बह गए हैं। पुलिस के मुताबिक बारिश की वजह से राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है। वहीं मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने खदान ढहने समेत बारिश के कारण हुई घटनाओं में मारे गए लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications