Heavy Rain in Kerala- Mizoram: केरल-मिजोरम में बारिश हुई जानलेवा, अब तक 23 लोगों की मौत,स्कूल-कॉलेज बंद
Heavy rain in Kerala- Mizoram: पूरा उत्तर भारत जहां भीषण गर्मी से जूझ रहा है वहीं दूसरी ओर दक्षिण और पूर्वत्तोर में भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है। केरल और मिजोरम में तो बारिश जानलेवा हो गई है।
आपको बता दें कि केरल में पिछले दो दिनों से भारी बरसात हो रही है और बारिश के चलते अब तक वहां 13 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने आज से लेकर कल तक यहां पर भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उसने पथानामथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी करते हुए कहा है कि यहां पर बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी और इसी कारण उसने मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया है।
आईएमडी ने कहा है कि केरल में बारिश का कारण प्री-मानसून गतिविधियां हैं। उसका कहना है कि साउथ वेस्ट मानसून 31 मई तक केरल तक पहुंच जाएगा, ये अपने निर्धारित दिन के एक दिन पहले ही वहां दस्तक देने वाला है और इसी कारण केरल में बरसात हो रही है। फिलहाल लोगों को मौसम के प्रति सचेत रहने को कहा है।
AizawL के बाहरी इलाके में 10 लोगों की मौत
तो वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर में भी काफी बरसात हो रही है। बारिश की वजह से मिजोरम में एक बड़ा हादसा हुआ है। मंगलवार सुबह AizawL के बाहरी इलाके में स्थित पत्थर की एक खदान ढह जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
बारिश की वजह से स्कूल-कॉलेज बंद
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन लगातार हो रही बरसात से जांच में दिक्कतें आ रही हैं। आपको बता दें कि ये हादसा आज सुबह 6 बजे के आस-पास मेल्थम और ह्लिमेन के बीच हुआ है। बारिश के कारण यहां पर कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है और बारिश की वजह से स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया है।
सामान्य से अच्छा रहेगा मानसून (Monsoon Updates)
मौसम विभाग का कहना है कि समय से पहले केरल पहुंचने वाला मानसून इस बार काफी अच्छा रहेगा। इस बार सामान्य से अच्छी बारिश होगी,जो कि खेती के मद्देनजर काफी अच्छी बात है। मालूम हो कि साउथ-वेस्ट मानसून जून से सितंबर तक रहता है। पिछली बार असमान बारिश देखने को मिली थी।
इस बार अच्छी और समान बारिश होगी-IMD
लेकिन इस बार आईएमडी ने कहा है कि मौजूद स्थिति के मुताबिक इस बार अच्छी और समान बारिश पूरे उत्तर भारत में देखने को मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर अनुमान है कि जून के अंतिम सप्ताह में मानसून दिल्ली पहुंच जाएगा और जुलाई में पूरे देश को कवर कर लेगा।












Click it and Unblock the Notifications