Lok Sabha Election: छत्तीसगढ़ में क्या कांग्रेस का नहीं खुलेगा खाता? जानें सर्वे में BJP का हाल
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीति दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगे हैं। एक तरफ कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जमीनी सतह पर लोगों से जुड़कर वोट बैंक घसीटने का प्रयास कर रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी कोई कोसकर नहीं छोड़ने वाली है।
इस बीच, इंडिया टुडे के एक्सिस माय इंडिया के साथ देश का मिजाज जानने की कोशिश की गई। सर्वे के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बीजेपी का वोट शेयर बढ़ सकता है। एनडीए को 53.9 फीसदी और 'INDIA' को 38.2 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य के खाते में 7-8 फीसदी वोट जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में 11 सीटें, 10 पर बीजेपी का कब्जा
वहीं, सीटों की बात की जाए तो, राज्य में लोकसभा की 11 सीटें हैं। सर्वे के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन को 10 सीटें मिल सकती हैं, जबकि 'INDIA' के सिर्फ 1 सीट पर सिमटने की संभावना है। साल 2019 के चुनाव की बात करें तो, उस वक्त बीजेपी की झोली में 8 और कांग्रेस ने 2 सीटें झटकी थीं।












Click it and Unblock the Notifications