Lok Sabha Election: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सपरिवार किया मतदान, किया भाजपा की जीत का दावा

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान किया। सरगुजा लोकसभा सीट पर मतदान के लिए सीएम विष्णुदेव साय, मां जसमनी साय, पत्नी कौशल्या साय, बेटा तोशेंद्र साय, बेटी स्मृति साय, बहु राजकुमारी साय समेत पूरे परिवार ने लाइन में लगकर अपने बारी का इंतजार किया और मतदान किया।

अपने मताधिकार का उपयोग करने के बाद सीएम साय ने कहा कि जन-जन में मोदी और भाजपा के प्रति उत्साह है। विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लिए लोग कमल छाप पर जम कर मतदान कर रहे हैं। आगामी 4 जून को 400 पार होगा और प्रदेश की सभी 11 सीटें हम जीतेंगे।

cg news

गौरतलब है कि आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की 7 सीटों सहित देश के 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे। आज प्रदेश की दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के मतदान केंद्रों में दिखी दिलचस्प तस्वीरें, बलरामपुर में 5 पीढ़ियों ने एक साथ डाला वोट

इससे पूर्व रायपुर में विष्णुदेव साय ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में अच्छा वातावरण है। पूरे देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति बढ़ा है। उनके दस वर्षों के कार्यों के प्रति बढ़ा है। अपने दस वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने गांव, गरीब, किसान, मजदूर के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए काम किया है। दुनिया में भारत का मान सम्मान-बढ़ाया है। विकसित भारत के लिए व आने वाले पांच वर्षों में देश को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने का काम मोदी जी ही कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने किए श्रीराम के दर्शन, जनता से की मतदान की अपील

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+