छत्तीसगढ़ प्रशासन की अपील का असर, बलरामपुर में 5 पीढ़ियों ने एक साथ डाला वोट

Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव के लिए आज तीसरे चरण पर वोटिंग जारी है। ज्ञात हो कि आज 12 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में 93 सीटें शामिल हैं। जनता में तीसरे चरण के मतदान को लेकर बेहद उत्साह देखा जा रहा है। तपती गर्मी के बीच लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं।

cg news jpg

मतदान के बीच कई ऐसी तस्वीरें भी सामने आ रही है, जो लोकतंत्र पर आम जनता की आस्था को प्रदर्शित करता है। छत्तीसगढ़ के एक मतदान केंद्र पर एक ही परिवार की 5 पीढ़ियों ने एक साथ वोटिंग की। बलरामपुर के सेमली में एक मतदान केंद्र से यह तस्वीर सामने आई है,जिसमे एक ही परिवार की 5 पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया।

रायपुर के रोहीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मतदान केंद्र भी एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों ने मतदान किया। पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग से सेवानृवित्त अधिकारी और रायपुर शहर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिक रमन गिरि गोस्वामी ने अपने पुत्रों, पोते और बेटी के साथ मतदान किया।

रायगढ़ के एक मतदान केंद्र पर तीन पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया, जहां गेजामुडा मतदान केंद्र में दादा गुलमणी नायक और पिता गेसराम नायक के साथ पहुंचकर सनत नायक ने मतदान किया। रायगढ़ में ही पुसौर विकासखंड के लोहाखान मतदान केंद्र में 100 वर्षीय बुनकी बाई ने मतदान करके अपना फर्ज निभाया।

ज्ञात हो कि आज चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की बची सात लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं, किंतु सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि तीसरे चरण के तहत रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित), सरगुजा (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) और रायगढ़ (एसटी) सीट पर वोटिंग की जारी है। यह मतदान सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक है।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh LS Election Voting Live: छत्तीसगढ़ में 1 बजे तक 46.14 फीसदी मतदान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+