CG: सीएम विष्णुदेव साय ने किए श्रीराम के दर्शन, जनता से की मतदान की अपील
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मतदान के लिए अपने गृह ग्राम बगिया रवाना होने से पहले राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
बहगवां श्रीराम के दर्शन के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम साय ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का तृतीय चरण का मतदान हो रहा है। मैं भी मतदान के लिए अपने गांव जा रहा हूं। उससे पहले प्रभु श्रीराम के चरणों में आया हूं और उनके दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करने का अवसर मिला।

उन्होंने जनता से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने और और सभी से अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। सीएम साय ने प्रदेश की सभी ग्यारह सीटें जीतने का दावा करते हुए कहा कि पहला और दूसरा चरण हमारे लिए अच्छा रहा और तीसरे चरण में भी माहौल उनके पक्ष में है।
विष्णुदेव साय ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में अच्छा वातावरण है। पूरे देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति बढ़ा है। उनके दस वर्षों के कार्यों के प्रति बढ़ा है। अपने दस वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने गांव, गरीब, किसान, मजदूर के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए काम किया है। दुनिया में भारत का मान सम्मान-बढ़ाया है। विकसित भारत के लिए व आने वाले पांच वर्षों में देश को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने का काम मोदी जी ही कर सकते हैं। ये देश की जनता अच्छे से जानती है, सबका आशीर्वाद मोदी जी को मिलेगा। गौरतलब है कि तीसरे चरण के अंतर्गत आज प्रदेश की 7 सीटों सहित देश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही आज छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बनेगा कठोर कानून, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए संकेत












Click it and Unblock the Notifications