Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में चुनाव ड्यूटी के दौरान बड़ा हादसा, हाथ में ग्रेनेड फटने से सीआरपीएफ जवान की मौत

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए यूबीजीएल सेल की चपेट में आये जवान की इलाज के दौरान बलिदान हो गए हैं।

बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के गलगम इलाके में चुनाव ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 32 वर्षीय जवान की शुक्रवार को मौत हो गई।

CRPF Devendra Kumar jawan martyr

एजेंसी के जानकारी अनुसार, पुलिस को पता चला है कि अंडरग्राउंड ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल) से जुड़ा हादसा हुआ है। जिसमें सिपाही देवेन्द्र कुमार घायल हो गये। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां वे शहीद हो गये।

खबर अनुसार घटना उसूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गलगाम गांव के पास उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम एक मतदान केंद्र से आधा किलोमीटर दूर क्षेत्र में अभियान पर थी।

बीजापुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जहां लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान चल रहा था। घायल जवान की पहचान सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन के कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार के रूप में हुई है‌‌। जिन्हें एयर एम्बुलेंस हेलीकॉप्टर से बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर ले जाया गया और वहां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि विस्फोट की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम को गलगाम भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक गांव बस्तर जिले के धोबीगुड़ा में किया जाएगा।

जवान की नहीं हुई थी शादी
शहीद जवान देवेंद्र अविवाहित थे, देवेंद्र अपने पुराने घर को बनवाने के बाद परिजनों से शादी की बात कही थी।

कोविड में हो चुकी है पिता की मौत
जवान देवेंद्र सेठिया के पिता महेश सेठिया का निधन 2021 में कोविड के दौरान हुआ था। जिसके बाद से घर की जिम्मेदारी देवेंद्र के ऊपर ही थी, जबकि छोटा बेटा योगेंद्र घर में रहकर खेती किसानी का काम देख रहा था। शहीद जवान की बड़ी बहन के बाद देवेंद्र था उसके बाद अन्य भाई बहन भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+