लोकसभा चुनाव को लेकर 22 को अमित शाह का छत्तीसगढ़ में दौरा, CM साय बोले- वरिष्ठ नेताओं का मिलेगा पूरा सहयोग

आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) नजदीक आते ही छत्तीसगढ़ में राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं का दौरे शुरू हो गए हैं। इस बीच 22 फरवरी को अमित शाह बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। आगाम आम चुनाव से पहले शाह का ये दौर बेहद अहम माना जा रहा है। क्योंकि पार्टी संगठन की चुनाव रणनीति, टिकट समेत कई मुद्दों को लेकर शाह बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर सकते हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी दिग्गज लगातार राज्यों के दौरे कर रहे हैं। 22 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी जगदलपुर पहुंचेंगे। बस्तर जिला भाजपा के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा करने पर बताया गया कि राजनाथ सिंह ओड़िशा दौरे पर जाते हुए यहां विमानतल में कुछ देर रूकेंगे।

Chhattisgarh CM Vishndev Sai

केंद्र सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता देश भर में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कलस्टर स्तरीय बैठकों के लिए प्रवास कर रहे हैं। हालांकि बस्तर में उनके किसी अन्य कार्यक्रम की सूचना नहीं है। विमानतल में ही पार्टी के स्थानीय नेता उनका स्वागत करेंगे। वहीं इसी दिन रक्षा मंत्री विशाखापत्तनम से विशेष विमान से 22 फरवरी को सुबह 10.40 बजे यहां मां दंतेश्वरी विमानतल पहुंचेंगे। वहीं इसी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है।

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार 22 फरवरी को छत्‍तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। शाह यहां कोंडागांव में भाजपा नेताओं की बैठक करेंगे। शाह के दौरे को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, "लोकसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में सभी वरिष्ठ नेताओं का यहां आगमन होगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+