कोंडागांव में भीषण सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरी बस और ट्रक की टक्कर, 2 की मौत, 30 घायल

Chhatttisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक भीषण सड़क हादसे में शैक्षणिक भ्रमण से लौट रही स्कूली बच्चों से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस चालक और एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि 30 छात्र घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुटबैक हादसा नेशनल हाईवे 30 पर कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिकलपुटी के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, जिला मोहला मानपुर के केवाटोला प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के छात्र और शिक्षक तीर्थगढ़, चित्रकूट, दंतेवाड़ा और बारसूर का शैक्षणिक भ्रमण कर वापस लौट रहे थे।

chhattisgarh news jpg

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सभी 30 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कोंडागांव में स्कूली बस और ट्रक के बीच हुई सड़क दुर्घटना में वाहन चालक सहित एक शिक्षक के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है।बस में सवार स्कूली बच्चों में कुछ बच्चों के घायल होने की भी खबर है, जिनका इलाज जारी है। जिला प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल बच्चों के जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

2 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल, मामले की जांच शुरू

घायलों में 13 वर्षीय कल्पना साहू को गंभीर स्थिति में रायपुर रेफर किया गया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अस्पताल जाकर घायल बच्चों का हालचाल लिया और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। मृतकों में शिक्षक राजकुमार भूआर्य और बस चालक दिलीप राजपूत शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में घायल होने वाले के छात्रों के नाम

भूमिका साहू, चंद्रमुखी, गिरजा बाई, संध्या, महिमा, वैशाली, टिंकल साहू, विकेश काटेंद्र, धनंजय गठिया, कुंदन साहू, पायल साहू, पूर्णिमा साहू, रेणुका साहू, दिलीप कुमार, हेमंत कुमार, बलवंत राम, प्रीतम, अनिल पड़ोसी, वीर प्रताप, अनिल बघेल, भीराव, उमेश्वरी, कोकिला, खुशबू, लोकता, लेना हिरवानी, अमरलाल आदि शामिल हैं। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

यह भी पढ़ें भूमिहीन किसानों को मिलेंगे 10 हजार रुपए, छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉन्च की अहम योजना, जानिए कैसे मिलेगा फायदा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+