छत्तीसगढ़: किरण देव ने ओडिशा में संभाला मोर्चा, बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील
छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न कराने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अब ओडिशा में मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने ओडिशा के रायगड़ा जिले के विभिन्न विधानसभा के प्रबंधक समिति की बैठक लेकर वर्तमान कार्य स्थिति की जानकारी ली।
इस दौरान बैठक में मोदी की गारंटी के तहत विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने के लिए संबोधित किया। बैठक के उपरांत भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर बीजेडी के कई सदस्यों ने भाजपा में प्रवेश किया।

किरण देव ने कहा कि प्रभु श्री जगन्नाथ जी की भूमि को सादर प्रणाम। किरण देव ने ओडिशा प्रवास के दौरान लक्ष्मीपुर विधायक भाजपा प्रत्याशी कैलाश कुलसिका जी के साथ भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जनता से अपील की।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: कल आ रहा बोर्ड परीक्षा का परिणाम, CM विष्णु देव साय ने सभी छात्र-छात्राओं को दी अग्रिम बधाई












Click it and Unblock the Notifications