छत्तीसगढ़: कल आ रहा बोर्ड परीक्षा का परिणाम, CM विष्णु देव साय ने सभी छात्र-छात्राओं को दी अग्रिम बधाई
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर अग्रिम बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रिय बच्चों कल छत्तीसगढ़ बोर्ड का परिणाम आने वाला है। इसके लिए आप सभी को अग्रिम बधाई।
साथ ही सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि जिनके परिणाम अपेक्षा के अनुरूप आयेंगे, उन्हें अग्रिम बधाई दे रहे हैं। अगर किसी कारण आप नंबर की दौड़ में उतने आगे नहीं भी बढ़ पाए हों, तो चिंता की बात नहीं है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि निराश होने की आवश्यकता नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार आपके अभिभावक की तरह आपके साथ है। जीवन में सदैव आगे बढ़ें।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: निर्माणाधीन इमारत के गिरने से मजदूरों की मौत पर सीएम विष्णु देव साय ने प्रकट किया दुख












Click it and Unblock the Notifications