खैरागढ़: कृषि विभाग की छापामारी, 5 कृषि केन्द्र संचालको को नोटिस जारी
KHAIRAGARH: खैरागढ़ कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार जिले के कृषि विक्रय केन्द्रो के माध्यम से कृषको के मांग अनुसार गुणवत्तायुक्त तथा निर्धारित दर पर कृषि आदान सामाग्री आपूर्ति कराने के उद्देश्य से छापेमारी की गई। इस दौरान ठेलकाडीह के 05 कृषि केंद्रों की जाँच कर अनियमितता पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

सोमवार को भी जिला के विभिन्न स्थानों में संचालित ऐसे 05 कृषि केन्द्रों में दबिश देकर अनियमितता पाये जाने पर संचालको को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उप संचालक कृषि राजकुमार सोलंकी ने कहा कि कृषको को नकली कृषि आदान सामाग्री से सतर्क रहने तथा सामाग्री के साथ विक्रय केन्द्रो से पक्के में बिल अवश्य प्राप्त करने की अपील की गई है।
उपसंचालक राजकुमार सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देश में अनियमितता पर कार्यवाही जारी रहेगी।सोमवार को विकासखंड-खैरागढ़ के कीटनाशक निरीक्षक सह अनुविभागीय कृषि अधिकारी विरेन्द्र कुमार डहरिया और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी लिखेश्वर तिवारी की टीम ने कार्यवाही करते हुए 05 कृषि केन्द्रों में दबिश दी गई, जहां अनियमितता पायी गई।
यह भी पढ़ें CG NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम शुरू, जनता को जागरूक करेगा निर्वाचन आयोग












Click it and Unblock the Notifications