कश्मीर टारगेट किलिंग : छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का विवादित बयान,भाजपा ने किया पलटवार, कांग्रेस ने दी सफाई
Kashmir Target Killing: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel's controversial statement, BJP retaliated, Congress clarified
रायपुर,07 जून। कश्मीर में हिन्दू नागरिकों की हो रही टारगेट किलिंग मामले में कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। कश्मीर मसले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार हमला बोल रहे हैं। इस बीच उनका एक बयान विवादों की घेरे में आ गया है ,जिसपर भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए उनसे अपना बयान वापस लेने की मांग की है।

क्या कहा था सीएम भूपेश बघेल ने ?
दरअसल सोमवार को कश्मीर में हिन्दू नागरिकों की हो रही टारगेट किलिंग मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए के बयान में कहा था कि भाजपा पूरे देश में कश्मीर के मामले पर राजनीती करती है ,लेकिन जब वहां हिन्दुओं की लगातार हत्या हो रही है,तो केंद्र सरकार और भाजपा मौन हैं। सीएम भूपेश ने आगे कहा था कि भाजपा कहती थी कि धारा 370 हटाने के बाद कश्मीर में जमीन खरीदेंगे और गोरी कश्मीरी लड़कियों से शादी करेंगे। भाजपा को कश्मीर मामले में जवाब देना चाहिए। सीएम भूपेश बघेल के इस बयान के बाद भाजपा बिफर गई है। भाजपा नेताओं ने सीएम भूपेश बघेल के बयान को महिला विरोधी करार दिया है। इसके अलावा पार्टी ने अपने ट्वीटर हेंडल पर सीएम भूपेश का बयान पोस्ट करके उनपर निशाना साधा है।
भाजपा नेताओं ने की बयान वापस लेने की मांग
पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल जिस निम्न भाषा में स्तरहीन बातें कर रहे हैं, वह छत्तीसगढ़ की शालीन संस्कृति के प्रतिकूल होने के साथ मुख्यमंत्री पद की गरिमा को कलंकित कर रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान को अमर्यादित बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस तरह से भाषा का इस्तेमाल किया है वह मातृशक्ति का अपमान है, जिस तरह से उन्होंने संघ और भाजपा के साथ महिलाओं को लेकर जो बातें कही है यह उनके अध्ययनशीलता की कमी को भी बताता है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: जान हथेली पर लेकर चले विकास की राह गढ़ने, माओवादियों के गढ़ में घुसकर सड़क बनाएंगे हमारे जवान !
उन्होंने कहा कि बघेल संघ और भाजपा के संबंध में हमेशा आपा खोकर बेतुकी व बेबुनियादी बातें कर भ्रम फैलाने का काम करते है उन्हें संघ के गौरवमयी इतिहास व कार्ययोजना का अध्ययन करना चाहिए। लेकिन बिना किसी अध्ययन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुछ भी बोल देते है। कौशिक ने आगे कहा कि जिस तरह से उन्होंने भाषा का इस्तेमाल किया है इसके लिए उन्हें तत्काल माफी मांगनी चाहिए और अपने दिए हुए बयान वापस लेना चाहिए।
सीएम भूपेश ने दिखाया भाजपा को आईना:सुशील आनंद शुक्ला
इधर भाजपा नेताओं के हमले पर जवाब देने छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बयान जारी किया है। शुक्ला ने अपने बयान में कहा है कि कश्मीर में हो रहे हिंदुओं के कत्लेआम पर भाजपा और आरएसएस के मौन पर सीएम भूपेश बघेल ने आइना दिखाया है, जिसे सुनकर भाजपा तिलमिला गई है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं , आखिर भाजपा कब तक हिंदुओं को धोखा देती रहेगी। कांग्रेस नेता ने आगे का कि कश्मीर घाटी में हिंदुओं की हत्या हो रही है। धारा 370 हटने के बाद से ही कश्मीर हिंसा की आग में झुलस रहा है और वोटों के सौदागर घटिया राजनीति कर रहे हैं। धारा 370 हटने पर कश्मीर में अमन चैन बहाल होने का दावा करने वाले जवाब दें कि ये क्यों हो रहा है? खुद को हिंदुओं के ठेकेदार मानने वाले अब खामोश क्यों हैं?
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में टाइगर की हत्या, वन विभाग में मचा हड़कंप !












Click it and Unblock the Notifications