एडॉप्शन सेंटर में मासूम को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, फिर बरसाए महिला ने घूंसे; Video में दिखा शैतानी चेहरा!
छत्तीसगढ़ के कांकेर स्थित एडॉप्शन सेंटर में एक लेडी मैनेजर का शैतानी चेहरा वीडियो में कैद हो गया। जिसमें लेडी मैनेजर बेरहमी से मासूम बच्चों पर जुल्म करती नजर आ रही है।

Kanker News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के शिवनगर स्थित एडॉप्शन सेंटर का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रतिज्ञा विकास संस्थान द्वारा संचालित एडॉप्शन सेंटर में एक लेडी मैनेजर बेरहमी से मासूम बच्चों को पीटती हुई नजर आ रही है।
लेडी मैनेजर ने पहले बच्चे के बाल पकड़कर जमीन में पटक दिया। उसके बाद हाथ घसीट कर हवा में उठाकर बिस्तर पर पटक दिया। जालिम लेडी मैनेजर इतने में नहीं रूकी। उसने ताबड़तोड़ मासूम बच्चे को पीटना शुरू कर दिया। पूरी घटना वहां मौजूद किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर ली। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई
मामले का वीडियो सामने आते ही कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने इस एडॉप्शन सेंटर को संचालित कर रहे संस्था को निलंबित कर दिया। साथ ही मारपीट करने वाली मैनेजर सीमा द्विवेदी के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर प्रियंका ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के सामने आते ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर प्रियंका ने बताया कि मामले की जांच करने के लिए महिला बाल विकास संचालनालय रायपुर के अधिकारी रविवार के ही कांकेर पहुंच चुके। उन्होंने पूरे संस्था का इंस्पेशन भी किया। जांच रिपोर्ट के सामने आते ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गृह मंत्री ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
उधर, मामले में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छोटी बच्ची को पटक-पटक के मारने की घटना बेहद निंदनीय है। मामले में त्वरित कार्रवाई होगी। आने वाले समय में ऐसी घटनाएं न हो, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications