CG News: जुदेव के टाइगर जिंदा है की हुंकार पर कांग्रेस का पलटवार, अटल ने कहा- 'कहीं यह शेर खूंखार ना बन जाए'

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के बाद घोषित प्रत्याशियों का लगातार क्षेत्र में दौरा जनसंपर्क शुरू हो गए हैं।अपने कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह बढ़ाने के लिए प्रत्याशियों के द्वारा बयानबाजी भी शुरू कर दी है।

ऐसा ही एक वीडियो कोटा विधानसभा क्षेत्र के दारसागर गांव का आया है, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कोटा से भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भरे मंच से टाइगर जिंदा है की हुंकार करते हैं और इसी बहाने कांग्रेसियों को नेस्तनाबूद करने की बात कही गई है।

CG News

वहीं जूदेव के बयान पर कांग्रेसी दिग्गज भी अब पलटवार करते नजर आ रहे हैं। कोटा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कांग्रेसियों को आगाह करते हुए कहा कि मेरे कार्यकर्ताओं का बाल बांका भी हुआ तो उन्हें मैं नेस्तनाबूत कर दूंगा‌।

कोटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने प्रबल प्रताप सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्व दिलीप सिंह जूदेव के एक चर्चित पुराने वीडियो में उन्होंने कहा था कि पैसा खुदा तो नहीं पर खुदा की कसम खुदा से कम भी नहीं है।

अटल ने भाजपा प्रत्याशी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि ये इसी संस्कृति के लोग हैं।प्रबल के टाइगर अभी जिंदा है वाले बयान पर कहा है कि ये टाइगर आदमखोर न बने बस मैं यही प्राथना कर रहा हूं।

दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण सिंह ने तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के द्वारा इस तरह की धमकी कांग्रेसियों को नहीं बल्कि वे खुद अपने पार्टी के लोगों को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोटा शांति का टापू है। यहां पर इस तरह का बयानबाजी करना आखिर क्या दर्शाता है।

संवाद सूत्र: विशाल झा बिलासपुर/छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+