झारखंड में मतदान से पूर्व चुनावी प्रचार पकड़ेगा जोर, संथाल में जनसभा करेंगे CG के सीएम विष्णुदेव साय

Chhattisgarh News: भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय झारखंड के संथाल परगना में 29 मई को बरहेट, पाडरकोला, शिकारीपाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम साय विशेष विमान से रायपुर से देवघर के लिये रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उसके बाद बरहेट के गोपालडीह के फुटबाल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उसके उपरांत पाडरकोला के फुटबाल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

vishnu dev sai 600 jpg

इसके बाद शिकारीपाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करने के पश्चात वापस राजधानी रायपुर के लिये रवाना होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिये 1 जून को हो रहे मतदान के पूर्व इन चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे हैं। इसके पूर्व भी सीएम साय खुंटी, सिमडेगा, लोहरदगा व जमशेदपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं।

ज्ञात हो कि झारखंड में आखरी चरण यानी 1 जून को 3 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें प्रदेश की राजमहल लोकसभा सीट, दुमका और गोड्डा सीट पर वोट डाले जाएंगे। 4 जून को परिणाम का ऐलान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के पैराएथलीट श्रीमंत झा ने जीता गोल्ड मैडल, CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+